नई सरकार, मंत्रिमंडल विस्तार, नीतीश कुमार बोले- जल्द ही विभागों का आवंटन कर दिया जाएगा

By अभिनय आकाश | Aug 16, 2022

बिहार में महागठबंधन सरकार का कैबिनेट विस्तार हो गया। सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के बीच हुई बैठक के बाद विधायकों की लिस्ट तैयार की गई। जिसके बाद आज आरजेडी, जेडीयू, कांग्रेस के 31 विधायकों ने शपथ ली है। आरजेडी को जेडीयू से ज्यादा मंत्री बने हैं। वहीं, कांग्रेस का कद पिछली बार की महागठबंधन सरकार से कम हो गया है।

इसे भी पढ़ें: भारतीय राजनीति के अजातशत्रु रहे अटल बिहारी वाजपेयी को दी गई श्रद्धांजलि, कभी भूले नहीं जा सकते उनके किस्से

पांच-पांच के समूह में दिलाई गई शपथ 

विधायकों को पांच-पांच के समूह में शपथ दिलाई गई।पहले राजद के तेजप्रताप यादव एवं आलोक मेहता, जदयू नेता विजय कुमार चौधरी एवं बिजेंद्र यादव तथा कांग्रेस नेता आफाक आलम को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी गई। उनके बाद जदयू नेता अशोक चौधरी, श्रवण कुमार एवं लेसी सिंह, राजद नेता सुरेंद्र प्रसाद यादव एवं रामानंद यादव ने मंत्री पद की शपथ ली। फिर जदयू नेता मदन सहनी एवं संजय झा, राजद नेता ललित यादव एवं कुमार सर्वजित तथा हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के नेता संतोष कुमार सुमन को मंत्री पद की शपथ दिलायी गई। जदयू नेता शीला कुमारी एवं सुनील कुमार,राजद नेता चंद्रशेखर एवं समीर कुमार महासेठ तथा निर्दलीय विधायक सुमित कुमार सिंह को भी मंत्री पद की शपथ दिलायी गई। पांचवें समूह में जदयू नेता मोहम्मद ज़मा खान एवं जयंत राज तथा राजद नेता अनिता देवी, सुधाकर सिंह एवं जितेंद्र कुमार राय ने मंत्री पद की शपथ ली। 

प्रमुख खबरें

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर

MP में OBC आरक्षण 14 फीसदी होने पर BJP ने कमलनाथ सरकार को घेरा