Bihar Cabinet पर लगेगी फाइनल मुहर? CM Samrat Chaudhary की PM Modi से दिल्ली में अहम मुलाकात

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 21, 2026

 बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मंगलवार को दिल्ली दौरे पर जाएंगे, जहां वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भी मुलाकात कर सकते हैं। सूत्रों ने यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री बनने के बाद यह उनकी पहली दिल्ली यात्रा होगी। इसे औपचारिक तौर पर शिष्टाचार भेंट बताया जा रहा है, हालांकि राजनीतिक दृष्टि से भी इस मुलाकात को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

बिहार में मुख्यमंत्री समेत कुल 36 मंत्री बनाए जा सकते हैं। वर्तमान में 33 पद रिक्त बताए जा रहे हैं, ऐसे में दिल्ली में होने वाली ये बैठकें काफी अहम मानी जा रही हैं जिनमें संभावित मंत्रियों के नाम, जातीय संतुलन और क्षेत्रीय समीकरणों पर भी चर्चा हो सकती है।

नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के बाद राज्य में नयी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार का गठन हुआ है। बिहार में पहली बार भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में सरकार है, जिसे राज्य की राजनीति में बड़े बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।

प्रमुख खबरें

Manipur में बंद और नाकेबंदी से हर दिन 25-30 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान: CM Y Khemchand

भारत-अमेरिका Trade Pact साल के अंत तक हो पूरा, USIBC ने दोनों सरकारों से की मांग

CWI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के Contract में 25% कटौती और Super50 टूर्नामेंट पर लगाई रोक

नेपाल में भारी बारिश के बाद Bihar में अलर्ट, गंडक और कोसी तटबंधों पर 24 घंटे निगरानी