अरविंद केजरीवाल से मिले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, AAP प्रमुख से तेजस्वी यादव ने भी की मुलाकात

By अंकित सिंह | Apr 12, 2023

2024 से लोकसभा चुनाव को लेकर विपक्षी एकता को मजबूत करने की कवायद शुरू हो गई है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 3 दिनों से दिल्ली दौरे पर हैं। दिल्ली दौरे के दौरान नीतीश कुमार ने सबसे पहले राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की और उनके हालचाल जाना। इसके बाद आज उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी से मुलाकात की। इन सब के बीच नीतीश कुमार ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से भी मुलाकात की। अरविंद केजरीवाल ने बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से भी मुलाकात की है। नीतीश कुमार की इस मुलाकात को विपक्षी एकता से जोड़कर देखा जा रहा है। 

इसे भी पढ़ें: अगले लोकसभा चुनाव में शिवसेना-भाजपा गठबंधन पूरे महाराष्ट्र में लहराएगा भगवा : Shinde

वहीं, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने विपक्षी एकता को लेकर जबरदस्त तरीके से तंज कसा है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि भ्रष्टाचार को लेकर जब कुछ दल फंसते हैं तो इकट्ठा होने की कोशिश करते हैं। अपने बयान में अनुराग ठाकुर ने कहा कि भ्रष्टाचार के दलदल में डूबे कुछ दल जब एकत्रित होते हैं तो महाठगबंधन बनता है। उन्होंने कहा कि 2014 और 2019 में भी यही ठगबंधन बना था लेकिन कुछ नहीं हो पाया क्योंकि जनता जानती है कि विपक्षी दल भ्रष्टाचार में डूबे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इनका मुकाबला नरेंद्र मोदी से है, जिनकी 22 साल की CM से PM तक की राजनीति ईमानदार और साफ रही है। 

प्रमुख खबरें

एक ही दिन दो बड़े Air Crash, France और Saudi Arabia में 25 लोगों ने गंवाई जान

TIAS Convocation: Prof. Sanjay Dwivedi बोले- AI के दौर में Digital Transformation के लिए तैयार हों छात्र

New Delhi में चर्चा, जब Indira Gandhi की Emergency के खिलाफ भवानी प्रसाद मिश्र की कलम बनी हथियार

Awami League को बचाने की जंग, Sheikh Hasina का ऐलान, बोलीं- हर साजिश तोड़कर इसी साल लौटूंगी वतन