Bihar के CM Nitish Kumar ने की Prime Minister Modi से मुलाकात

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 03, 2024

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोकसभा चुनाव के नतीजे आने से एक दिन पहले सोमवार को यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान दोनों वरिष्ठ नेताओं के बीच क्या बात हुई, इस बारे में आधिकारिक रूप से कोई जानकारी नहीं दी गई है।

लोकसभा चुनाव में इस बार बिहार में राजग ने एक साथ चुनाव लड़ा है। इस गठबंधन में भाजपा और जद(यू) के अलावा चिराग पासवान और पशुपति पारस के नेतृत्व वाली लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा), पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की अगुआई वाला हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय लोक मोर्चा शामिल हैं।

वहीं, विपक्षी गठबंधन की अगुआई प्रदेश में राष्ट्रीय जनता दल कर रहा है। इसमें कांग्रेस और वामपंथी दल शामिल हैं। नीतीश कुमार वर्ष 2005 से ही बिहार की कमान संभालते रहे हैं। बिहार विधानसभा में आंकड़ों के लिहाज से राजद और भाजपा के बाद उनकी पार्टी तीसरे स्थान पर है।

प्रमुख खबरें

Punjab Cabinet ने High Court के मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया

Akhilesh Yadav ने BJP पर साधा निशाना, बोले- पराए धन को अपना बनाना सत्तारूढ़ दल खूब जानता है

Jharkhand में मंत्री Sudivya Kumar के निधन पर SIR सुनवाई टली, 2 दिन का राजकीय शोक घोषित

Jammu Kashmir में सामान्य स्थिति के दावे पर Tarigami ने उठाए सवाल