बिहार के मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह की कोरोना से निधन, CM नीतीश ने दी श्रद्धांजलि

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 30, 2021

पटना। बिहार के मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह की शुक्रवार को यहां के एक निजी अस्पताल में कोविड- 19 से मौत हो गई। पारस अस्पताल के निदेशक डॉ. अहमद अब्दुल हई ने को बताया कि सिंह हाल में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां शुक्रवार को उनकी मौत हो गई। सिंह 28 फरवरी को दीपक कुमार के सेवानिवृत्त होने के बाद बिहार के मुख्य सचिव बने थे। वह वर्ष 1985 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी थे और इसी साल अगस्त में सेवानिवृत्त होने वाले थे। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सिंह के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री को सिंह की मौत की खबर मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान मिली। एक आधिकारिक बयान के मुताबिक सूचना मिलने के बाद मंत्रिमंडल ने दिवंगत मुख्य सचिव के सम्मान में एक मिनट का मौन रखा।

प्रमुख खबरें

वोट के जरिए अनुच्छेद-370 निरस्त करने पर अपनी नाखुशी जाहिर करें : Mehbooba Mufti

Mahindra XUV 3XO: लॉन्च हो गई महिंद्रा की ये धांसू SUV! जानें कीमत, फीचर्स सहित सबकुछ

Brahma Kumaris Godlywood Studio द्वारा निर्मित 3D एनिमेशन आध्यात्मिक फिल्म ‘The Light’ की भोपाल मे स्क्रीनिंग

Gandey विधानसभा उपचुनाव के लिए JMM उम्मीदवार के रूप में Kalpana Soren ने किया पर्चा दाखिल