Bihar : बोरवेल में गिरे बच्चे को करीब आठ घंटे की मशक्कत के बाद सुरक्षित निकाला गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 23, 2023

बिहारशरीफ। नालंदा जिले के नगर पंचायत क्षेत्र में बोलवेल में गिरे करीब चार साल के बच्चे को लगभग आठ घंटे की मशक्कत के बाद सुरक्षित निकाल लिया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बचाए गए बच्चे का नाम शिवम कुमार है और वह वार्ड संख्या-17 के निवासी डोमन माझी का पुत्र है। जिलाधिकारी शशांक शुभंकर स्वयं घटनास्थलपहुंचकर बचाव अभियान की निगरानी कर रहे थें।

उन्होंने बताया कि बोरवेल में लगभग 50 फुट की गहराई पर फंसे बच्चे को सुरक्षित निकालने के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची थी। अधिकारियों ने बताया कि छह-सात जेसीबी की मदद से बोरवेल के बगल में खुदाई की गई। उन्होंने बताया कि बचाव अभियान के दौरान बोरवेल में फंसे बच्चे को ऑक्सीजन की आपूर्ति की गई और उस पर सीसीटीवी के जरिए नजर रखी गई। इससे पहले एनडीआरएफ के सहायक कमांडर जयप्रकाश प्रसाद ने बताया कि बचाव कार्य में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो रही है। अधिकारियों ने बताया कि बच्चे को बोलवेल से निकालकर अस्पताल ले जाया गया है।

प्रमुख खबरें

AIMIM और आजाद समाज पार्टी ने बनाया मोर्चा, Chandrashekhar Azad होंगे CM उम्मीदवार

DU Executive Council ने विरोध के बीच पास की 2025-26 की वार्षिक रिपोर्ट, HEFA कर्ज पर उठे सवाल

PM Narendra Modi बोले आजादी के बाद पहली बार Agriculture Growth चार फीसदी पार पहुंची

अरुणाचल में Nyishi समुदाय ने वापस ली आर्थिक नाकेबंदी, सरकार ने दिया कार्रवाई का भरोसा