CM नीतीश ने किया अपनी संपत्ति का ऐलान, जिसने सुना उड़ गए हैं होश!

By अभिनय आकाश | Jan 02, 2026

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों ने अपनी संपत्ति का विवरण सार्वजनिक किया। मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग ने मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल मंत्रियों की संपत्ति घोषणाएं जारी कीं। सार्वजनिक किए गए विवरण के अनुसार, नीतीश कुमार के पास 20,552 रुपये नकद हैं और उनके तीन बैंक खाते हैं। उनके पटना सचिवालय स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) खाते में 27,217 रुपये, दिल्ली स्थित एसबीआई संसदीय भवन खाते में 3,358 रुपये और बोरिंग रोड शाखा स्थित पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) खाते में 27,191 रुपये हैं।

डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा के पास 8.81 करोड़

उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की कुल संपत्ति 8.81 करोड़ रुपए है। चल संपत्ति 5.13 करोड़ व अचल संपत्ति 3.68 करोड़। रिवाल्वर, राइफल भी है। पत्नी इनसे अमीर हैं। पटना, पूना, मोकामा, बाढ़ में 7 जगहों पर जमीन घर है।

सम्राट चौधरी के पास 6.38 करोड़ रुपए की संपत्ति

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की कुल संपत्ति 6.38 करोड़ है। चल संपत्ति 1.18 करोड़ तथा अचल संपत्ति 5.20 करोड़। पत्नी से कैश इन हैंड 1 लाख अधिक है। लेकिन दोनों के पास 20-20 लाख के गहने हैं। 4 लाख का एनपी बोर रायफल, 2 लाख का रिवाल्वर है।

ये हैं सबसे गरीब मंत्री

गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार (23.85 लाख), श्रम संसाधन मंत्री संजय सिंह टाइगर (32.61 लाख) तथा डेयरी मत्स्य एवं पशु संसाधन मंत्री सुरेंद्र मेहता (97.64 लाख)।

प्रमुख खबरें

Maharashtra Drought: नाकाफी राहत पर विरोध, धाराशिव के किसान ने सीएम को भेजा 5000 का मनीऑर्डर

Greater Noida में विषाक्त भोजन से दंपती समेत तीन बच्चों की मौत, मायावती ने की जांच की मांग

Love Horoscope For 17 October 2026 | आज का प्रेम राशिफल 17 अक्टूबर 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Mumbai Indians के साथ खत्म हुआ 10 साल का सफर, Head Coach पद से हटे Mahela Jayawardene