Bihar CM Samrat Choudhary को जान से मारने की धमकी, Gujarat से हुई सनसनीखेज गिरफ्तारी

By अंकित सिंह | Apr 17, 2026

पुलिस ने बताया कि बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों के अनुसार, आरोपी ने मुख्यमंत्री के आवास पर फोन करके उन्हें जान से मारने की धमकी दी। उसकी पहचान बिहार के बांका जिले के निवासी 32 वर्षीय शेखर यादव के रूप में हुई है। जांच के दौरान, उसका पता गुजरात के सानंद में चला। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए, गुजरात और बिहार पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया और उसे गिरफ्तार कर लिया। 

इसे भी पढ़ें: बिहार में विकास सम्बन्धी चुनौतियों को अवसरों में बदलना होगा नए सम्राट को!

उन्होंने कहा कि जनगणना-2027 तकनीकी दृष्टि से एक ऐतिहासिक पहल है। इसमें पहली बार पूर्णतः डिजिटल डेटा संग्रहण तथा स्व-गणना की सुविधा शुक्रवार से एक मई तक उपलब्ध रहेगी। चौधरी ने कहा कि राज्य में जनगणना-2027 के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य दो मई 2026 से 31 मई 2026 तक किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने राज्य के सभी नागरिकों से अपील की कि वे इस राष्ट्रीय महत्व के अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें। 

प्रमुख खबरें

Asian Games 2026: Indian Hockey Team की लगातार 5वीं जीत, Bangladesh को 10-0 से रौंदा

Oxford Study: भारत में आर्थिक विकास के साथ PM 2.5 प्रदूषण बढ़ा, मौतों में 30% इजाफा

WHO का बयान: Yemen में Houthi लड़ाकों के साथ जंग में 164 की मौत, 645 घायल

MCD को Unipole विज्ञापनों से मिले 79 करोड़, खाली पड़े 485 साइटों के नुकसान का ब्योरा नहीं