बिहार : महाराजगंज के डीसीएलआर, उनका लिपिक 20,000 रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 04, 2024

विशेष निगरानी इकाई (एसवीयू), पटना ने महाराजगंज के जिला भूमि सुधार उपसमाहर्ता (डीसीएलआर) और उनके लिपिक को कथित तौर पर 20,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।

खान के अनुसार, डीएसएलआर ने परिवादी से कथित तौर पर डेढ़ लाख रुपये की मांग की थी और राशि न मिलने की सूरत में, जिस जमीन को अंचलाधिकारी ने उसके नाम पर कर दिया था, उसका मलिकाना हक विरोधी पक्ष के किसी व्यक्ति को देने की धमकी दी थी।

खान ने कहा कि एसवीयू ने इस संबंध में भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों को बुधवार को सक्षम अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

Mahalakshmi Vrat का समापन आज, Kalash Visarjan Muhurat और पूजा की पूरी विधि

Jammu Kashmir में NC MLA अल्ताफ कल्लू और प्रवक्ता पर PSO से मारपीट का केस

वैश्विक तनाव के बीच UN Chief Antonio Guterres ने की गांधीवादी मूल्यों को अपनाने की अपील

SIR विवाद पर दिल्ली में बड़ा सियासी बवाल! CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सड़कों पर उतरा विपक्ष, 1000 लोग हिरासत में