बिहार: धर्मेंद्र प्रधान ने पटना में भाजपा का घर-घर चुनाव प्रचार शुरू किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 28, 2025

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बिहार प्रदेश चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को पटना में घर-घर चुनाव प्रचार अभियान शुरू किया। प्रधान ने इस दौरान दीघा विधानसभा क्षेत्र के आदर्श चौक, वेस्टर्न पटेल नगर और अन्य इलाकों का दौरा कर लोगों से मुलाकात की। उन्होंने इस दौरान लोगों से बातचीत की और स्वदेशी अपनाने का आह्वान किया।

प्रधान ने लोगों से केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं से हो रहे लाभों के बारे में प्रतिक्रिया भी ली। उन्होंने कहा कि जनता बदलते बिहार को लेकर सकारात्मक राय रख रही है और भाजपा के जनसंपर्क अभियान की सराहना कर रही है। इस मौके पर पटना साहिब से सांसद रविशंकर प्रसाद, भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ऋतुराज सिन्हा और पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया सह-प्रभारी संजय मयूख भी उनके साथ मौजूद थे।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार