By अंकित सिंह | Jan 15, 2025
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने विपक्षी महागठबंधन को मजबूत करने की कोशिशें शुरू कर दी हैं। ताजा घटनाक्रम में, राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव बुधवार को मकर संक्रांति के अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान के भाई और राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति पारस के आवास पर पहुंचे। मुलाकात के दौरान उन्हें लालू यादव से महागठबंधन में शामिल होने की मंजूरी मिल गई।
पारस से यह भी पूछा गया कि क्या एनडीए के दरवाजे अब बंद हो गए हैं, पारस ने कहा कि चुनाव में अभी 10 महीने बाकी हैं और अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। 243 सदस्यीय बिहार विधानसभा के चुनाव 2025 के अंत में होने हैं। सत्तारूढ़ एनडीए, जिसमें नीतीश कुमार की जेडीयू, बीजेपी, चिराग पवन की एलजेपी और जीतन राम मांझी की हम शामिल हैं, ने सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ने की घोषणा की है।