शिक्षकों की उनके वांछित स्थानों पर तैनाती का प्रावधान करे बिहार शिक्षा विभाग: नीतीश कुमार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 07, 2025

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य शिक्षा विभाग को बृहस्पतिवार को निर्देश दिया कि वह सरकारी स्कूल के शिक्षकों की ‘‘उनके वांछित ब्लॉक या निकटवर्ती क्षेत्रों में’’ तैनाती का प्रावधान करे।

उन्होंने कहा, ‘‘जिलों के अंदर पदस्थापन का कार्य जिला स्तरीय अधिकारियों की समिति द्वारा किया जाएगा ताकि यथासंभव इच्छित प्रखंडों या उनके नजदीक शिक्षकों का पदस्थापन हो सके।’’

कुमार ने कहा, ‘‘शिक्षकगण बच्चों के भविष्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं इसीलिए मेरा विनम्र आग्रह है कि वे इस बारे में चिंतित न होकर बिहार में बच्चों की शिक्षा के लिए लगनपूर्वक काम करें।’’

राज्य भर में शिक्षकों की पसंद के अनुसार पदस्थापना और स्थानांतरण की मांग लंबे समय से की जा रही है। इसके कारण कई जिलों में विषयवार शिक्षकों के अभाव के कारण बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही थी।

विभाग ने हाल में शिक्षकों के लिए एक नयी ऑनलाइन स्व-स्थानांतरण प्रणाली शुरू की है जिसका उद्देश्य नियुक्ति संबंधी किसी भी असंतोष को दूर करना और विद्यालयों में रिक्तियों को भरने की प्रक्रिया को सुचारू बनाना है।

प्रमुख खबरें

Assam में कॉजपा कार्यकर्ताओं की हिरासत पर विपक्ष का Himanta Government पर हमला

Britain के RAF Fairford एयरबेस के पास आतंकी साजिश के संदेह में पांच लोग अरेस्ट

Arjun Erigaisi की जीत और Savitha Shri के Draw से भारत ने Chess Olympiad में जीते दो पदक

Asian Games: एंसी सोजन और सर्वेश कुशारे को मिला Silver, भारत के नाम 4 पदक