​​​​​​​फिर बोले बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर, मेरे सपने में आए राम, कहा- हमको सब बेच रहे, बचा लो

By अंकित सिंह | Sep 18, 2023

लगातार रामचरितमानस को लेकर विवादित से बयान देने वाले बिहार के शिक्षा मंत्री और राजद नेता चंद्रशेखर ने एक बार फिर से भगवान राम को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने अब कहा है कि भगवान राम उनके सपने में आए थे। दरअसल बिहार के शिक्षा मंत्री सुपौल में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने दावा किया कि भगवान राम मेरे सपने में आए थे। उन्होंने कहा कि इन लोगों ने बाजार में हमको बेच दिया है। हमको बिकने से बचा लो। इसलिए हम कभी-कभी इस तरह के बात कर देते हैं। दरअसल, शिक्षा मंत्री लगातार रामचरितमानस को लेकर अपने बयान देते रह रहे हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी उनकी बातों से असहमति जता चुके हैं। तेजस्वी यादव ने उनके बयानों को निजी बता दिया था। लेकिन उनका यह बयान लगातार जारी है। 

चन्द्रशेखर की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए, वरिष्ठ भाजपा नेता और प्रवक्ता अरविंद सिंह ने कहा, "चन्द्रशेखर सामाजिक विषाक्तता के स्रोत हैं। वह समाज में नकारात्मकता फैलाने को उत्सुक है। शिक्षा मंत्री शिक्षा और मानवता के लिए समान रूप से खतरा हैं। वह बार-बार रामचरितमानस और सनातन धर्म के खिलाफ बयान देते रहते हैं। उन्हें और उनके नेता, जिन्होंने केवल नौवीं कक्षा पूरी की है, को सनातन और रामचरितमानस की समझ नहीं है। वास्तव में, राजद सामाजिक और राजनीतिक विषाक्तता का एक स्रोत है जो समाज में कलह का बीज बो रहा है। बिहार में हर तरफ हत्या, चोरी, बलात्कार और सांप्रदायिक तनाव जैसे अपराध देखने को मिल रहे हैं।”

प्रमुख खबरें

High Court के आदेश के बाद OSD पर CBI FIR, Bajwa ने Punjab CM Office पर उठाए सवाल

Rajasthan Panchayat Chunav से पहले Congress का दावा, BJP खत्म कर रही है जमीनी लोकतंत्र

IRCTC का नया International Tour Package, 8 दिनों में घूमें Vietnam और Cambodia

Assam की Nagaon Lok Sabha सीट पर उपचुनाव में 76.19 फीसदी वोटिंग