बिहार चुनाव: PM मोदी ने की मतदान का नया रिकॉर्ड बनाने की अपील

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 07, 2020

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को बिहार के मतदाताओं से कोविड-19 से बचाव के सभी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर नया रिकॉर्ड बनाने की अपील की। बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे और आखिरी चरण के तहत शनिवार को राज्य की 78 सीटों पर मतदान हो रहा है। साथ ही वाल्मीकि नगर संसदीय सीट पर उपचुनाव के लिए भी मतदान हो रहा है। मोदी ने ट्वीट किया, बिहार विधानसभा चुनावों में आज तीसरे और आखिरी चरण का मतदान है। सभी मतदाताओं से मेरी विनती है कि वे अधिक से अधिक संख्या में लोकतंत्र के इस पावन पर्व में भागीदार बनें और मतदान का नया रिकॉर्ड बनाएं। उन्होंने सभी से मास्क पहनने और उचित दूरी का ध्यान रखने का आग्रह भी किया।

प्रमुख खबरें

Rishabh Pant की Delhi Capitals में वापसी पर AB de Villiers बोले- यह बिल्कुल भी चौंकाने वाला नहीं था

Tazmin Brits के शतक का तूफान, South Africa की बड़ी जीत ने बदला Semifinal का पूरा समीकरण

England में Kiwi बल्लेबाजों का कहर, 96 साल पुराना Test Record तोड़ रचा नया इतिहास

FIFA World Cup 2026 में गोलों की बौछार, Lionel Messi की Golden Boot की दावेदारी हुई मजबूत