बिहार विधानसभा चुनाव और 65 लंबित सीटों पर उपचुनाव लगभग एक ही समय होंगे: चुनाव आयोग

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 04, 2020

नयी दिल्ली। चुनाव आयोग ने शुक्रवार को कहा कि उसने 65 लंबित उपचुनावों और बिहार विधानसभा चुनाव ‘‘लगभग एक ही समय’’ कराने का फैसला किया है। विभिन्न राज्यों की विधानसभाओं में 64 सीटें रिक्त हैं, जबकि लोकसभा की एक सीट रिक्त है। आयोग के एक बयान में कहा गया है, ‘‘इन्हें एक साथ कराने का एक बड़ा कारण केंद्रीय बलों के आवागमन में सुगमता और साजो सामान से जुड़े मुद्दे हैं। ’’ बिहार विधानसभा का कार्यकाल 29 नवंबर को समाप्त हो रहा है और चुनाव अक्टूबर-नवंबर में कभी भी कराये जाने की संभावना है। 

इसे भी पढ़ें: सात सितंबर को वर्चुअल रैली के माध्यम से चुनावी शंखनाद करेंगे नीतीश: राजीव रंजन

बयान में कहा गया है, ‘‘...आयोग ने सभी 65 उपचुनावों और बिहार विधानसभा चुनाव लगभग एक ही समय कराने का फैसला किया है...बिहार विधानसभा चुनाव और इन उपचुनावों के कार्यक्रम की घोषणा आयोग द्वारा उपयुक्त समय पर की जाएगी। ’’ उल्लेखनीय है कि भारी बारिश और कोविड-19 महामारी के चलते हाल ही में कई उपचुनाव टालने पड़ गये।

प्रमुख खबरें

Shardiya Navratri 2026 की शुरुआत 11 अक्टूबर से होगी, हाथी पर सवार होकर आएंगी Maa Durga

Prabhasakshi NewsRoom: CJP Protest का बड़ा असर, Railways ने शनिवार को Delhi आने वाली सभी Trains Cancelled कीं

पाकिस्तान के नक्शे को फिर से बदलने की तैयारी: सेना प्रमुख आसिम मुनीर का दांव-4 प्रांतों को तोड़कर बनाए जा सकते हैं 15 नए राज्य

Karwa Chauth 2026 कब है? जानिए पूजा मुहूर्त और चंद्रोदय का समय