बिहार चुनाव: दूसरे चरण के 94 सीटों पर मतदान संपन्न, 54% से ज्यादा हुई वोटिंग

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 04, 2020

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत प्रदेश के 17 जिलों के कुल 94 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मंगलवार की शाम छह बजे तक संपन्न हुए मतदान का प्रतिशत अबतक प्राप्त आंकडों के मुताबिक 54.05 रहा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी एच आर श्रीनिवास ने मंगलवार की देर शाम पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया कि बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में कुल 94 सीटों पर मतदान हुआ और अभी तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार 54.05 प्रतिशत वोट पड़े हैं। उन्होंने बताया कि विगत 2015 विधानसभा चुनाव के दौरान यह प्रतिशत 56.17 था। श्रीनिवासन ने बताया कि अभी भी 13 विधानसभा क्षेत्रों का मतदान प्रतिशत अपडेट होना बाकी है तथा इन आंकड़ों के आ जाने के बाद मतदान प्रतिशत और बढेगा। बुधवार को सुबह 10 से 11 हमलोगों को सटीक आंकडे प्राप्त हो जाएंगे। 

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत प्रदेश के 17 जिलों की 94 विधानसभा सीटों पर कोविड-19 से बचाव के निर्धारित मापदंड का पालन करते हुए मंगलवार को कड़ी निगरानी और पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान सुबह सात बजे शुरू हो गया था। यह 94 विधानसभा क्षेत्र 17 जिलों पश्चिमी चम्पारण, पूर्वी चम्पारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया, भागलपुर, नालंदा तथा पटना में पड़ते हैं| दरभंगा जिला का कुशेश्वरस्थान एवं गौडाबौराम, मुजफ्फरपुर का मीनापुर, पारू एवं साहेबगंज, वैशाली जिला का राघोपुर तथा खगडिया जिला के अलौली एवं बेलदौर विधानसभा क्षेत्र में मतदान अपराह्न 4 बजे ही संपन्न हो गया था जबकि बाकी अन्य विधानसभा क्षेत्रों में शाम छह बजे तक मतदान जारी रहा था। निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए सभी मतदान केंद्रों पर अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती सुनिश्चित किए जाने के साथ मतदान के लिए कोविड-19 संबंधी दिशानिर्देशों के अनुपालन के बीच 41,362-41,362 सेट इवीएम एवं वीवीपैट का प्रबंध किया गया था। 

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी