बिहार चुनाव: मतगणना जारी, शुरुआती रुझानों में राजग आगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 14, 2025

बिहार विधानसभा चुनावों के लिए मतगणना शुक्रवार सुबह शुरू होने के साथ ही प्रारंभिक रुझानों में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) बढ़त लेते हुए दिख रहा है। विभिन्न टीवी चैनलों के अनुसार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)- जनता दल यूनाइटेड (जदयू) गठजोड़ राज्य की 243 सीटों में कई स्थानों पर आगे चल रहा है। हालांकि निर्वाचन आयोग की ओर से अभी तक किसी आधिकारिक रुझान की घोषणा नहीं की गई है।

आयोग के मुताबिक मोकामा में जदयू के अनंत कुमार सिंह पहले दौर की मतगणना के बाद 2,716 मतों से आगे हैं और राजद की वीणा देवी पीछे हैं। अधिकारियों के अनुसार, राज्य की 243 विधानसभा सीटों की मतगणना सुबह 8 बजे शुरू हुई, जिसमें आयोग के मानकों के अनुरूप सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती की गई।

ईवीएम की गिनती सुबह 8.30 बजे से शुरू हुई। दो चरणों में 6 और 11 नवंबर को सम्पन्न हुए बिहार चुनावों को राज्य के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार की महत्वपूर्ण राजनीतिक परीक्षा माना जा रहा है।

प्रमुख खबरें

Baramati Plane Crash | बारामती का गोजुबावी बना विमानों के लिए खतरनाक? अजित पवार के प्लेन के बाद अब ट्रेनिंग विमान हुआ क्रैश

Udhayanidhi Stalin के सनातन प्रहार पर Vijay का ज्योतिष कार्ड! Tamil Nadu की राजनीति में धर्म और तर्क का नया संग्राम

बंगाल में अब सड़कों पर नमाज नहीं, अजान की तेज आवाज बंद, CM शुभेंदु का बड़ा फैसला

Prabhasakshi NewsRoom: PM Modi की अध्यक्षता में चल रही थी अहम मीटिंग, गुस्से में 5 मिनट में ही उठ कर चले गये Rahul Gandhi, बैठक में CJI भी थे मौजूद