Bihar: हड़ताल से लौटे 3295 संविदा कर्मियों की सेवा समाप्ति का फर्जी पत्र किया गया वायरल

By प्रेस विज्ञप्ति | Sep 05, 2025

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के भू-अभिलेख एवं परिमाप निदेशालय की निदेशक के नाम से शुक्रवार को एक फर्जी आदेश पत्र वायरल किया गया, जिसमें हड़ताल से लौटे 3295 संविदा कर्मियों की सेवा समाप्त करने की बात कही गई है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से फैले इस पत्र पर निदेशक जे. प्रियदर्शिनी के हस्ताक्षर भी दर्शाए गए हैं।

इसे भी पढ़ें: Bihar: 10 सितंबर से राज्यभर में शुरू हो जाएगा 704 नए ग्रामीण पुलों का निर्माण कार्य

गुरुवार को विभाग के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध सूचना से छेड़छाड़ कर गलत तथ्य उसमें भी जोड़ा गया और उसे प्रसारित किया गया। विभाग ने इसे गंभीर मामला मानते हुए आमजन से अपील की है कि वे केवल राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की साइट एवं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से सही जानकारी प्राप्त करें। साथ ही विभाग ने चेतावनी दी है कि फर्जी दस्तावेज तैयार कर अफवाह फैलाने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

प्रमुख खबरें

Imran Khan समर्थकों के मार्च से पहले Islamabad में रास्तों पर रखे गए शिपिंग कंटेनर

World Heart Federation के पूर्व अध्यक्ष ने शुरू किया था World Heart Day, साल 2000 में हुआ था पहला आयोजन

Ujjain में Shahi Masjid का हिस्सा हटाने पर बनी सहमति, हाईकोर्ट ने याचिकाओं का किया निपटारा

Asian Games में महिला Trap Team ने जीता रजत पदक, नीरू ने बनाया रिकॉर्ड