Bihar के 4 जिले शीर्ष 15 Cyber Crime केंद्रों में शामिल, नवादा दूसरे स्थान पर

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 08, 2026

पटना, सात अगस्त बिहार के नवादा, नालंदा, पटना और शेखपुरा जिले देश के शीर्ष 15 साइबर-अपराध केंद्रों में शामिल हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पटना में बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में यह जानकारी सामने आई।

बयान में बताया गया कि ‘ऑपरेशन साइबर प्रहार’ के तहत अधिकारियों ने 6,251 ‘म्यूल’ बैंक खातों की जांच की, 702 लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की और 507 आरोपियों को गिरफ्तार किया। म्यूल खाते ऐसे बैंक खाते होते है जिसका उपयोग अपराधी साइबर ठगी, धन शोधन और अवैध रूप से कमाई गयी रकम के अंतरण या उन्हें ठिकाने लगाने के लिए करते हैं। अधिकारियों ने ‘मनी रेस्टोरेशन मॉड्यूल’ (एमआरएम) के जरिए साइबर धोखाधड़ी के पीड़ितों की मदद करने में हुई प्रगति पर भी जोर दिया।

बयान के अनुसार, एमआरएम के तहत 16,593 मामलों में से 5,642 मामलों पर कार्रवाई की गई है, जिससे 224.53 लाख रुपये की बहाली के आदेश जारी हुए हैं। शिकायत निवारण मॉड्यूल (जीआरएम) के तहत, बिहार ने बैंक खातों को गलत तरीके से ‘फ्रीज’ (लेन-देन पर रोक लगाने) करने से जुड़ी शिकायतों में से 98 प्रतिशत का निस्तारण किया है।

प्रमुख खबरें

Dylan Sprouse और Barbara Palvin बने माता-पिता, लेबर डे पर घर आई नन्हीं राजकुमारी, पहली क्यूट तस्वीर वायरल!

SEBI ने Vinod Adani और 11 पक्षों को दी राहत, शेयरधारिता मामले में बंद की जांच

Rabi Campaign 2026: 10 राज्यों को 1,082 Crore Fund, Shivraj बोले- किसान हित ही एकमात्र Priority

अमेरिकन ड्रीम्स पर बड़ा ग्रहण: भारतीयों के लिए US Visa का इंतजार पहुंचा 346 दिन, टूरिस्ट और कारोबारियों के सामने क्यों गहराया संकट?