गंगा तट पर बसे एक दर्जन जिलों से गुजरेगा ‘गंगा उत्सव जन जागरूकता’ रथ

By प्रेस विज्ञप्ति | Sep 18, 2025

स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत बिहार में ‘स्वच्छता ही सेवा’ का राज्यव्यापी अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अभियान का उद्देश्य लोगों के बीच स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना और इसे स्वच्छता अभियान को सेवाभाव के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित करना है। इस अभियान का उद्घाटन स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के मिशन निदेशक हिमांशु शर्मा ने किया। इस मौके पर मिशन निदेशक ने ‘स्वच्छता के सात वचन’ सहित ऑडियो-विजुअल आईईसी सामग्रियों का विमोचन किया जो राज्य के एक लाख, 9 हजार से भी अधिक वार्डों में स्वच्छता को लेकर जागरूकता फैलाने में उपयोगी होगी।

इस मौके पर स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के राज्य समन्वयक राजेश कुमार ने कहा कि स्वच्छता को केवल कर्तव्य नहीं, बल्कि सेवा भाव के रूप में अपनाना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने लोगों से स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझने का आह्वान किया। मिशन निदेशक ने सहयोगी संगठनों को नवरात्र और अन्य त्योहारों को ‘क्लीन और ग्रीन’ उत्सव के रूप में मनाने तथा आगामी 25 सितंबर को ‘एक दिन एक घंटा एक साथ’ राष्ट्रीय श्रमदान को प्रभावी ढंग से आयोजित करने की लोगों से अपील की। यह अभियान स्वच्छता के प्रति सामुदायिक जागरूकता और भागीदारी को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। 

इसे भी पढ़ें: Bihar: उपमुख्यमंत्री ने किया सेवा पर्व का शुभारंभ, पौधरोपण कर दिया हरियाली का संदेश

इस अवसर पर स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के राज्य समन्वयक राजेश कुमार, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान सहित विभाग के वरिष्ठ पदाधिकारी, जीविका के प्रतिनिधि के साथ-साथ अन्य सहयोगी विभागों के डेवलपमेंट पार्टनर्स समेत यूनीसेफ, आइटीसी, आगा खान फाउंडेशन, वाटर एड, वाटर फॉर पिपुल इत्यादि संगठनो के पदाधिकारी व प्रतिनिधि उपस्थित थे।

प्रमुख खबरें

अमेरिका-चीन की टक्कर, BRICS की ताकत और रूस-यूक्रेन पर Jaishankar का बड़ा बयान

आर श्रीलेखा के इस्तीफे की खबर खारिज, BJP बोली- पार्षद पद पर बनी रहेंगी पूर्व DGP

Shubman Gill ने Rohit Sharma और Virat Kohli की तारीफ की, World Cup के लिए मजबूत होगा टीम संयोजन

UTI बार-बार क्यों लौटता है? Mini-Bladder मॉडल पर रिसर्च में वैज्ञानिकों को मिला जवाब