बिहार में लगेगा कोरोना का फ्री टीका, 20 लाख युवाओं को रोजगार देगी नीतीश सरकार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 16, 2020

पटना। कोविड-19 का टीका उपलब्ध हो जाने के बाद बिहार में सभी लोगों को इसे मुफ्त दिया जाएगा। राज्य मंत्रिमंडल ने मंगलवार को यह निर्णय लिया। बिहार कैबिनेट मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि आत्मनिर्भर बिहार और सात निश्चय 2 को बिहार कैबिनेट ने आज अप्रूव किया है। आने वाले 5 वर्षों में किस तरह से इस प्रदेश के नौजवानों को 20 लाख नौकरी मिले उसके लिए दिशानिर्देश देने का काम माननीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में हमने किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की पहली बैठक में यह फैसला किया। पिछले महीने मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा किया गया था। मंत्रिमंडल ने ‘‘सात निश्चय पार्ट -2’’ के क्रियान्वयन को भी मंजूरी दी। यह मुख्यमंत्री के सात निश्चयों का दूसरा हिस्सा है जो शासन पर उनके ब्लूप्रिंट की छाप है। पिछले कार्यकाल में पूरे हुए कार्यों के बाद अब यह अगली कड़ी है। मुफ्त कोरोना टीका सात निश्चय के कई अहम अवयवों में एक ‘‘सबके लिए स्वास्थ्य सुविधा’’ के तहत होगा। उल्लेखनीय है कि हाल के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने भी अपने घोषणापत्र में मुफ्त कोरोना वायरस टीके का वादा किया था। भाजपा राज्य में सत्तारूढ़ राजग का घटक है। आज की मंत्रिमंडल बैठक में अन्य निर्णय भी लिये गये।

प्रमुख खबरें

UAE पर ईरान का मिसाइल हमला, तेल रिफाइनरी में लगी भीषण आग, स्कूल-कॉलेज हुए ऑनलाइन

भीषण विस्फोट, चीन में 21 की मौत! तपती गर्मी में कौन बना China का नया दुश्मन?

Pinarayi Vijayan Resignation | केरल में एक युग का अंत! पिनरायी विजयन ने दिया मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, UDF की प्रचंड जीत से राज्य में सत्ता परिवर्तन

गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल, बंगाल की जीत पर पीएम मोदी का बदले के बजाय बदलाव का संदेश | PM Narendra Modi Full Speech