Bihar new CM announcement: पाटलिपुत्र को मिला नया 'सम्राट', 75 साल बाद राज्य में BJP का CM

By अभिनय आकाश | Apr 14, 2026

बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है। नीतीश कुमार ने आज मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। राज्य के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार प्रदेश में पहली बार बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार के लिए रास्ता बनाने बना दिया। इसी के साथ बीजेपी ने नए मुख्यमंत्री का चेहरा तय कर लिया है।  सम्राट चौधरी भाजपा विधायक दल के नेता चुने गए।

इसे भी पढ़ें: Bihar में Nitish युग का अंत, CM पद से इस्तीफे के बाद बोले- 'मेरे मार्गदर्शन में चलेगी नई NDA सरकार'

मेरे मार्गदर्शन में चलेगी नई सरकार: नीतीश कुमार

नीतीश कुमार ने एक्स पर एक पोस्ट में नीतीश कुमार ने कहा आप जानते हैं कि 24 नवंबर, 2005 को राज्य में पहली बार एन०डी०ए० सरकार बनी थी। तब से राज्य में कानून का राज है और हम लगातार विकास के काम में लगे हुए हैं। सरकार ने शुरू से ही सभी तबकों का विकास किया है चाहे हिंदू हो, मुस्लिम हो, अपर कास्ट हो, पिछड़ा हो, अति पिछड़ा हो, दलित हो, महादलित हो- सभी के लिए काम किया गया है। हर क्षेत्र में काम हुआ है चाहे शिक्षा हो, स्वास्थ्य हो, सड़क हो, बिजली हो, कृषि हो। महिलाओं एवं युवाओं के लिए भी बहुत काम किया गया है। इन दिनों काम को और आगे बढ़ाया गया है। अगले पाँच वर्षों यानि 2025 से 2030 के लिए 7 निश्चय-3 का गठन किया गया है। इससे और ज्यादा काम होगा जिससे बिहार काफी आगे बढ़ेगा। बिहार के विकास में केन्द्र का भी पूरा सहयोग मिल रहा है। इसके लिए आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का नमन करते हैं। बिहार और तेजी से विकसित होगा और देश के टॉप राज्यों में शामिल हो जाएगा तथा देश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देगा। हमने बिहार के लोगों के लिए बहुत काम किया है। इतने दिनों से हमने लगातार लोगों की सेवा की है। हमने तय किया था कि अब मुख्यमंत्री का पद छोड़ देंगे और इसलिए आज मंत्रिमंडल की बैठक के बाद माननीय राज्यपाल से मिलकर उन्हें इस्तीफा सौंप दिया। अब नई सरकार यहाँ का काम देखेगी। नई सरकार को मेरा पूरा सहयोग एवं मार्गदर्शन रहेगा। आगे भी बहुत अच्छा काम होगा तथा बिहार बहुत आगे बढ़ेगा। सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूँ तथा शुभकामनाएं देता हूँ।

प्रमुख खबरें

Ranchi में छात्रों पर बल प्रयोग गलत; Rahul Gandhi बोले- बातचीत ही समाधान

अमेरिका के कोलंबिया में जबरदस्त भूकंप, रिक्टर स्केल पर 6.8 तीव्रता रिकॉर्ड

हमें अमित शाह का पर्सनल ओपिनियन नहीं सुनना, राहुल का सरकार पर बड़ा हमला, कहा-उनमें गट्स नहीं कि हमारे सामने आकर LS में खड़ा हो सकें

संसद में गतिरोध: सरकार का प्रयास विफल, विपक्ष ने PM Modi और Amit Shah से मांगा जवाब