बिहार सरकार ने पटना और तीन अन्य शहरों में पटाखों की बिक्री या इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 25, 2024

बिहार सरकार ने दिवाली के दौरान वायु प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए पटना और तीन अन्य शहरों गया, मुजफ्फरपुर और हाजीपुर में हरित पटाखों सहित सभी प्रकार के पटाखों की बिक्री या इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया है।

इन सभी शहरों में परिवेशी वायु गुणवत्ता बनाए रखने के लिए राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के निर्देश के बाद यह फैसला लिया गया है।’’ बिहार के अन्य शहरों में दिवाली पर केवल हरे या पर्यावरण के अनुकूल पटाखों की अनुमति होगी। जिला प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि एनजीटी के आदेश के अनुपालन के लिए इन शहरों को पटाखों की बिक्री का लाइसेंस जारी नहीं किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

Delhi High Court: गैर BS-6 बाहरी वाहनों के दिल्ली प्रवेश प्रतिबंध पर रोक से इनकार

Next Generation Corvette से लैस होगी Indian Navy, ₹53,866 करोड़ की डील से मिलेगा रोजगार

Muzaffarpur में PNG पाइपलाइन फटने से धमाका, 1 की मौत और 6 घायल

सुबह थकान और पेट फूलना Fatty Liver Disease का शुरुआती संकेत, न करें नजरअंदाज