Bihar Government ने सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा को जेड प्लस सुरक्षा दी, तेजस्वी से वापस ली

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 01, 2024

बिहार सरकार ने बुधवार को उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा को जेड प्लस सुरक्षा प्रदान की साथ ही पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से सुरक्षा वापस ले ली। एक आधिकारिक सूचना में यह जानकारी दी गयी।

अधिसूचना के मुताबिक, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव को दी गयी जेड प्लस सुरक्षा वापस ले ली गयी। अधिसूचना में कहा गया, ‘‘यादव को अब वह सुरक्षा कवर प्रदान किया जाएगा जो बिहार के मंत्रियों को दिया जाता है।’’

अधिसूचना के मुताबिक, विभाग द्वारा राज्य में विभिन्न वीआईपी सुरक्षा प्राप्त लोगों के खतरे के स्तर की समीक्षा के बाद यह निर्णय लिया गया। सूत्रों के अनुसार, जेड प्लस सुरक्षा सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली सुरक्षा का उच्चतम स्तर है। जेड प्लस सुरक्षा में प्रशिक्षित कर्मियों की एक समर्पित टीम शामिल होती है, जो आधुनिक तकनीक के उन्नत हथियारों से लैस होती है।

प्रमुख खबरें

Asian Para Games में Sheetal Devi का कमाल, दो घंटे में जीते दो स्वर्ण पदक

GST reforms from November 1: ई-कॉमर्स पंजीकरण सरल हुआ, छोटे विक्रेताओं के लिए रिफंड की प्रक्रिया तेज़ हुई

शीशे के घरों में बैठकर..., Rahul Gandhi के बयान पर RSS नेता इंद्रेश कुमार का पलटवार, बोले- देश के बंटवारे के लिए Congress जिम्मेदार

14 भारतीयों को लेकर जा रहे नाव पर सऊदी ने किया हमला, यमन की सेना ने बचाया, हूती का बड़ा दावा