Bihar: मछली का चारा उत्पादन करने वाले फीड मिलों को सरकार दे रही है विद्युत सहायता

By प्रेस विज्ञप्ति | Sep 09, 2025

मछली का चारा उत्पादन करने वाले फीड मिलों को सरकार विद्युत सहायता देने जा रही है। इसके लिए पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग ने फिश फीड मिल विद्युत सहायता योजना- 2025-26 के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगा है। इस योजना का लाभ लेने के लिए मछली के चारा उत्पादक वेबसाइट https://fisheries.bihar.gov.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सरकार की इस पहल से न सिर्फ मछली के चारा उत्पादकों को लाभ होगा बल्कि इससे मछली उत्पादन को भी बढ़ावा मिलेगा।

इस योजना के सफल क्रियान्वयन से राज्य में प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना अंतर्गत अधिष्ठापित कुल 53 फिश फीड में से कार्यरत फीड मिल संचालकों को लाभान्वित किया जायेगा। राज्य में प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजनान्तर्गत अधिष्ठापित 02 टन, 08 टन, 20 टन, एवं 100 टन प्रतिदिन उत्पादन क्षमता के फीड मीलरों को मासिक खपत विद्युत यूनिट के आधार पर वित्तीय राहत मिलेगा। राज्य में PMMSY योजनान्तर्गत निजी क्षेत्र में 31 मार्च, 2025 तक अधिष्ठापित 02, 08, 20 एवं 100 टन प्रतिदिन उत्पादन क्षमता के फिश फीड मील संचालक जो लाभान्वित हो चुके हो इसके लाभुक होंगे।

इसे भी पढ़ें: Bihar: आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका के मानदेय में हुई बढ़ोतरी पर लगी मुहर

आवेदक फिश फीड मील विद्युत सहायता योजना का लाभ लेने के लिए अपना फिश फिड मील का फोटोग्राफ (पोस्टकार्ड साइज में) आवेदन पत्र के साथ संलग्न करना आवश्यक होगा। आवेदन पत्र में आवेदक के द्वारा अपना मोबाईल नंबर तथा बैंक शाखा का नाम, बैंक खाता संख्या, आईएफसी कोड अंकित किया जायेगा। आवेदन उपरांत लाभुकों का चयन, उप मत्स्य निदेशक की अध्यक्षता में गठित चयन समिति के द्वारा की जायेगी। इस योजना के विस्तृत जानकारी सं0 2605, दिनांक-12.06.2025 से प्राप्त की जा सकती है, जो विभागीय वेबसाईट https://state.bihar.gov.in/ahdCitizen Home.html पर प्रदर्शित है।

प्रमुख खबरें

बिहार के बगहा में Gandak River का तटबंध 10 मीटर टूटा, तीन गांवों में बाढ़ का खतरा

Bhagat Singh का Lucknow से जुड़ाव: Kakori Action पर उनके लेखन को Dastangoi में पेश करेंगे कलाकार

UP International Trade Show: महिला Self Help Groups ने कंपनियों के साथ किए 30 MoU

LPU के छात्रों की सुरक्षा पर John Brittas ने CM Bhagwant Mann को लिखा पत्र