नीट अभ्यर्थी की मौत के मामले में तथ्यों को छिपा रही बिहार सरकार: राबड़ी देवी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 06, 2026

बिहार में विधानपरिषद की सदस्य और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की नेता राबड़ी देवी ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) की एक अभ्यर्थी की मौत के मामले में बृहस्पतिवार को पुलिस पर तथ्यों को ‘‘छिपाने’’ का आरोप लगाया। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी बजट सत्र के तीसरे दिन विधानपरिषद के बाहर विपक्षी सदस्यों द्वारा किये जा रहे प्रदर्शन के दौरान पत्रकारों को संबोधित कर रही थीं।

राबड़ी देवी ने पत्रकारों से कहा, “बिहार का कोई ऐसा जिला नहीं है, जहां अपराध नहीं हो रहे हैं। इस (नीट अभ्यर्थी मौत मामले) पर सरकार और गृह मंत्री चुप हैं। उन्होंने सभी तथ्यों को छिपाने के बाद मामले को सीबीआई को सौंप दिया।” उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ‘‘दोषियों को बचाने’’ की कोशिश कर रही है क्योंकि अपराध में शामिल लोग ‘‘सरकार का हिस्सा’’ हैं।

इसे भी पढ़ें: WPL 2026 Final: कप्तान Smriti Mandhana का तूफान, Delhi को हराकर RCB दूसरी बार बनी चैंपियन

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, “उन्होंने (सरकार ने) मामला सीबीआई को सौंप दिया लेकिन सीबीआई क्या करेगी? यह एजेंसी भी केंद्र सरकार के नियंत्रण में है।” राबड़ी देवी ने विधानसभा में मंगलवार को पेश बजट पर कहा, “इस बजट में बिहार के लोगों के लिए कुछ भी नहीं है। वे केवल लोगों को गुमराह कर उनके वोट हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं।”

नीट अभ्यर्थी की मौत के मामले पर जनता दल यूनाइटेड के विधानपरिषद सदस्य नीरज कुमार ने दावा किया कि राबड़ी देवी ‘‘मीडिया में सुर्खियां बटोरने’’ के लिए इस तरह की टिप्पणियां कर रही हैं। कुमार ने कहा कि बिहार सरकार अपराधियों को कानूनी कार्रवाई से नहीं बचाती है।

प्रमुख खबरें

IRGC की America को खुली चुनौती, बोला- हमारी Missile और Drone की गिनती में गलती कर रहे Trump

West Asia संकट में MEA का बड़ा एक्शन, Armenia-Azerbaijan के रास्ते 1200 भारतीयों की सुरक्षित वापसी

Amravati पर Parliament की फाइनल मुहर, CM Naidu बोले- यह ऐतिहासिक और निर्णायक क्षण है

Baghdad में US Embassy का बड़ा Security Alert, इराकी मिलिशिया कर सकते हैं आतंकी हमला