बिहार सरकार के मंत्री श्रवण ने कहा, मायावती भविष्य में विपक्षी दलों के मोर्चे में शामिल होंगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 03, 2023

बलिया (उप्र)। बिहार सरकार के मंत्री और जनता दल (यूनाइटेड) के उत्तर प्रदेश प्रभारी श्रवण कुमार ने सोमवार को यहां दावा किया कि बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती आने वाले समय में विपक्षी दलों के मोर्चे में शामिल होंगी। कुमार ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर बिहार समेत दूसरे राज्यों में विपक्षी दलों को तोड़ने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जनता दल (यू) समान नागरिक संहिता का विरोध करेगी।

इसे भी पढ़ें: शोधकर्ताओं ने मेघालय के पहाड़ी क्षेत्र में मिट्टी के कार्बनिक कार्बन का अनुमान लगाया है

देश की सभ्यता और संस्कृति को बदलने की कोशिश हो रही है। यह महत्वपूर्ण विषय है। हम इस पर काम कर रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि 2024 में भाजपा से देश को मुक्त करने के अभियान को सफल बनाने के लिए काम जारी है। उन्होंने भाजपा पर बिहार में विपक्षी दलों को तोड़ने का प्रयास करने को लेकर पूछे जाने पर कहा, ‘‘वे (भाजपा) सब जगह यह कर रहे हैं। तोड़कर ही बड़ी पार्टी बने हैं। इसका खामियाजा उन्हें 2024 में भुगतना पड़ेगा।’’ कुमार ने समान नागरिक संहिता पर दल के रुख को लेकर कहा कि यूसीसी’’ का विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश में नफरत का वातावरण बनाने का जो प्रयास भाजपा कर रही है, उसका देशभर में विरोध हो रहा है।

प्रमुख खबरें

Deepika Padukone के साथ बुरा बर्ताव इस जन्म में मुमकिन नहीं, कॉकटेल विवाद पर Imtiaz Ali ने दी सफाई

बॉलीवुड में फिर कदम रखेंगी दामिनी फेम Meenakshi Seshadri, 62 की उम्र में फिल्मों और ओटीटी के लिए तलाश रहीं प्रभावशाली भूमिकाएं

Avocado Thecha Pav: Breakfast में वड़ा पाव को दें हेल्दी Twist, ट्राई करें चटपटा Avocado ठेचा पाव, देखें Recipe

Babil Khan का बड़ा कदम! मलयालम सिनेमा में रखने जा रहे हैं कदम, सिलीगुड़ी में शुरू की गांधी बाजार संडे मार्केट की शूटिंग