बिहार को 2025 तक टीबी की बीमारी से मुक्त करने को लेकर स्वास्थ्य विभाग प्रतिबद्ध:मंत्री

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 16, 2021

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने बुधवार को कहा कि राज्य को टीबी (तपेदिक) मुक्त बनाने के लिए सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है और राज्य को वर्ष 2025 तक इस बीमारी से मुक्त करने को लेकर स्वास्थ्य विभाग प्रतिबद्ध है।उन्होंने कहा कि टीबी उन्मूलन की दिशा में समुदायिक स्तर पर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत विभिन्न चरणों में दो सितंबर से नौ नवंबर तक स्वास्थ्य विभाग द्वारा व्यापक स्तर पर टीबी के रोगियों की खोज को लेकर अभियान चलाया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: बिहार को 2025 तक टीबी की बीमारी से मुक्त करने को लेकर स्वास्थ्य विभाग प्रतिबद्ध:मंत्री

इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर टीबी के मरीजों की पहचान करेगी। अभियान के तहत निक्षय पोषण योजना अभियान को भी गति देने के लिए रूपरेखा तैयार की गई है।पांडेय ने कहा कि जांच शिविरों का आयोजन कर टीबी जांच की सुविधा उपलब्ध करायी जाएगी। उन्होंने कहा कि रोगियों की खोज एवं दवा देने का तरीका सिखाने के लिए कर्मियों को प्रशिक्षित किया गया है।

प्रमुख खबरें

Poland के Krakow में अंधाधुंध फायरिंग, 6 लोगों की मौत और 15 अन्य घायल

ISIS Module Case में Mumbai की विशेष अदालत ने डॉक्टर Adnan Ali Sarkar को सुनाई 6 साल की कैद

CEC ज्ञानेश कुमार लोकतंत्र को कर रहे बर्बाद: KC Venugopal

Hyderabad में छात्र की आत्महत्या पर कॉलेज Principal और लेक्चरर गिरफ्तार