Bihar Illegal sand mining : बड़ी घटना को अंजाम देने की साजिश रच रहे गिरोह के आठ सदस्य गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 02, 2023

आरा/पटना। बिहार में भोजपुर जिले की पुलिस ने कोईलवर थाना अन्तर्गत कमालुचक दियारा क्षेत्र में अवैध बालू खनन के वर्चस्व को लेकर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की साजिश रच रहे एक आपराधिक गिरोह के सरगना सहित आठ अपराधियों को मंगलवार को गिरफ्तार किया और उनके पास से आठ हथियार भी बरामद किए। पटना स्थित बिहार पुलिस मुख्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक भोजपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि कोईलवर थाना अन्तर्गत ग्राम कमालुचक दियारा क्षेत्र में सत्येन्द्र पाण्डेय गिरोह के अपराधी अवैध बालू खनन के वर्चस्व को लेकर कोई बड़ी घटना एवं लूटपाट की साजिश रच रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी ने कर्नाटक, राजस्थान की कांग्रेस सरकारों की आलोचना की

गिरफ्तार अपराधियों में सत्येन्द्र पाण्डेय और उसके गिरोह के नीरज पाण्डेय, पद्माकर पाण्डेय उर्फ छोटे पाण्डेय, अरुण कमार, सूरजकांत पाण्डेय, संजय पाण्डेय, नितिश कुमार और रंजीत कुमार शामिल हैं। गिरफ्तार अभियुक्त सत्येन्द्र पाण्डेय के विरूद्ध 15 मामले तथा नीरज पाण्डेय के विरूद्ध कोईलवर थाने में छह मामले दर्ज हैं। इस संबंध में मामला दर्ज कर आगे की कार॑वाई की जा रही है।

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा