वैश्विक स्तर पर एक औद्योगिक शक्ति के रूप में उभर रहा बिहार: नीतीश मिश्रा

By प्रेस विज्ञप्ति | Aug 27, 2025

उद्योग विभाग की ओर से बुधवार को विभाग अंतर्गत नव-स्वीकृत बिहार इंडस्ट्रियल इन्वेस्टमेंट प्रमोशन पैकेज 2025 के संबंध में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। कॉन्फ्रेंस की अध्यक्षता उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा ने की। कार्यक्रम के दौरान अपर मुख्य सचिव मिहिर कुमार सिंह ने नीति ढांचे और निवेश प्रोत्साहनों पर एक विस्तृत प्रस्तुति दी। उन्होंने पैकेज के प्रमुख प्रावधानों, जैसे मुफ्त भूमि आवंटन, वित्तीय प्रोत्साहन, और कारोबारी माहौल को मजबूत करने वाली पहलों के बारे में विस्तार से बताया। सिंह ने यह भी रेखांकित किया कि यह पैकेज बिहार को निवेशकों के लिए एक आकर्षक गंतव्य बनाने और औद्योगिक विकास को गति देने के लिए डिजाइन किया गया है। 

इसे भी पढ़ें: मुझे नहीं पता कि वह कौन सी भाषा बोलेंगे? तमिलनाडु के सीएम स्टालिन के बिहार दौरे पर केंद्रीय मंत्री का तंज

सत्र के समापन में अधिकारियों ने सवालों के जवाब दिए और बीआईपीपी-2025 के माध्यम से मुफ्त जमीन, अद्वितीय वित्तीय प्रोत्साहन, और मजबूत कारोबारी माहौल के जरिए बिहार के औद्योगिक परिदृश्य को बदलने की योजना पर प्रकाश डाला। बता दें कि बिहार में उद्योगों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार ने बियाडा एमनेस्टी पॉलिसी 2025 के बाद अब नया बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन पैकेज (बीआईपीपी) - 2025 लागू किया है। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव मिहिर कुमार सिंह, उद्योग निदेशक मुकुल कुमार गुप्ता, उद्योग निदेशक, तकनीकी विकास  शेखर आनंद और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

प्रमुख खबरें

Pune के अस्पताल में भर्ती हुए Sharad Pawar, सांसद Supriya Sule ने दी स्वास्थ्य की जानकारी

सियांग प्रोजेक्ट पर जनजातीय समुदाय की चिंताओं को सुनें: Subi Taba

Reliance Industries के Share 12 प्रतिशत उछले, Market Cap 17.59 लाख करोड़ पार

Delhi High Court ने JNU के फैसले पर लगाई रोक, Congress MP Bimol Akoijam को राहत