By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 21, 2026
केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ने बिहार के जमुई जिले में एक किशोर और एक लड़की के साथ ग्रामीणों द्वारा कथित तौर पर किए गए उत्पीड़न की घटना के संदर्भ में कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त है और महिलाएं किसी भी समय घर से बाहर निकल सकती हैं। जनता दल-यूनाइटेड (जदयू) के नेता सिंह ने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था का आकलन किसी एक घटना के आधार पर नहीं किया जा सकता। जदयू बिहार में सत्तारूढ़ गठबंधन का प्रमुख घटक है।
अगर कोई घटना होती है, तो पुलिस उस पर उचित कार्रवाई सुनिश्चित करती है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इस मुद्दे पर सवाल उठाने वाले राहुल गांधी जैसे लोगों को अपने सहयोगी राजद से इस बारे में पूछना चाहिए।’’ सिंह ने दावा किया कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के 15 वर्ष के शासन के दौरान सूर्यास्त के बाद कोई महिला बाहर निकलने की हिम्मत नहीं करती थी। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में इस घटना को बेहद परेशान करने वाला बताया। गांधी ने कहा, यह संस्कृति नहीं, पितृसत्ता है।
उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसी सोच को सामान्य बनाने के लिए अंधभक्त जिम्मेदार हैं। पीटीआई संबंधित वीडियो की प्रामाणिकता की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं कर सकी।