Bihar: बेगुसराय में शराब तस्कर ने दारोगा को गाड़ी से कुचला, गिरिराज सिंह बोले- इसके जिम्मेदार नीतीश कुमार

By अंकित सिंह | Dec 20, 2023

बिहार में कानून व्यवस्था लगातार बिगड़ती जा रही है। इसी कड़ी में बेगुसराय जिले में शराब तस्करों द्वारा कथित तौर पर हमला किए जाने के बाद एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात को हुई जब सब-इंस्पेक्टर (एसआई) खमास चौधरी के नेतृत्व में एक पुलिस टीम शराब ले जा रहे वाहन के पास पहुंची, तभी अज्ञात तस्करों ने टीम पर हमला कर दिया। 

पूरे मामले को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि शराबबंदी की गलत नीतियों के कारण, बिहार के सीएम नीतीश कुमार की जिद के कारण कई निर्दोष लोगों को जेल जाना पड़ा। शराब माफियाओं ने बहुत से लोगों की जान ले ली। माफिया ने एक एएसआई की हत्या कर दी। इसका जिम्मेदार कौन है?- नीतीश कुमार। घटना में घायल होमगार्ड ने बताया, "...कल रात 12 बजे मैं अन्य 3 होम गार्ड जवानों के साथ चेकिंग कर रहा था... पीछे से ऑल्टो कार ने हमें टक्कर मारी... हमले में एक अधिकारी(खामस चौधरी) की मौत हो गई है..।"

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi NewsRoom: Bihar में प्रसिद्ध काली मंदिर में बलि प्रथा पर रोक के फैसले पर भड़के श्रद्धालु, Giriraj Singh ने हिंदुओं से की खास अपील

बिहार सरकार ने 2015 में बिहार राज्य के भीतर नई उत्पाद शुल्क नीति पेश की। शराब की समस्या और इससे संबंधित बुराइयों पर अंकुश लगाने के लिए, इसने 1 अप्रैल 2006 से बिहार राज्य के भीतर शराब की बिक्री और आयात पर प्रतिबंध लगा दिया। हालांकि बिहार सरकार ने दावा किया कि इसका मुख्य उद्देश्य ऐसे तरल पदार्थों का सेवन करने वाले लोगों के परिवारों पर शराब के सामाजिक प्रभाव को कम करना है, हाल के वर्षों में, ऐसे कई मामले सामने आए हैं जहां जहरीली शराब पीने से 100 से अधिक लोग मारे गए।

प्रमुख खबरें

Kerala High Court का निर्देश: अदालतों और आयोगों को समय पर जरूरी बुनियादी ढांचा दे राज्य सरकार

Sunset Awe Effect: Sunset Awe बढ़ाता है एकाग्रता और Memory, अनिद्रा की समस्या से मिलेगी राहत

Nirmala Sitharaman पहुंचीं Singapore, वैश्विक निवेशकों के साथ करेंगी उच्चस्तरीय बैठकें

Karnataka में आइसक्रीम इकाइयों पर छापा, 70 नमूने जांच के लिए भेजे