By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 02, 2026
पटना, एक सितंबर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को कहा कि केंद्र सरकार ने राज्य में राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी) परिसर की स्थापना के लिए मंजूरी दे दी है, जिससे राज्य की समृद्ध रंगमंच और मंचीय कला की परंपराओं को बढ़ावा मिलेगा। चौधरी ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) की ओर से जारी बयान के अनुसार, चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार पहले ही रंगमंच कला के संरक्षण और प्रोत्साहन के लिए बिहार संगीत नाटक अकादमी की स्थापना कर चुकी है, ऐसे में एनएसडी परिसर इन प्रयासों को और मजबूती देगी।
इसकी स्थापना संगीत नाटक अकादमी ने 1959 में अपनी एक इकाई के रूप में की थी। 1975 में यह एक स्वतंत्र इकाई बन गयी।