Bihar: भाजपा विधायक के भतीजे की गोली मारकर हत्या, मामले की जांच शुरू

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 07, 2024

 बिहार के कटिहार जिले में बुधवार को हथियारबंद हमलावरों ने भाजपा विधायक कविता देवी के भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान कटिहार के कोरहा विधानसभा सीट से भाजपा विधायक कविता देवी के भतीजे नीरज पासवान (35) के रूप में हुई है।

हालांकि, स्थानीय पुलिस कर्मियों और क्षेत्रवासियों ने एक हमलावर को काबू कर लिया और उसके कब्जे से चार आग्नेयास्त्र बरामद किए। पासवान को तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

एसपी ने कहा कि स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। नाम सार्वजनिक नहीं करने की शर्त पर एक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने कहा कि पासवान कथित तौर पर हत्या के मामले में आरोपी थे। उन्हें हाल ही में जमानत मिली थी।

प्रमुख खबरें

Amitabh Bachchan का जन्मदिन आज, 11 अक्टूबर के इतिहास में दर्ज हैं ये बड़ी घटनाएं

भारत के खिलाफ ODI Series के लिए New Zealand ने चुनी दो अलग टीमें

PM Narendra Modi रविवार को Chennai Metro और 13000 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

Delhi Police ने YouTuber Dhruv Rathee को हिरासत से छोड़ा, जंतर-मंतर जाने पर दोबारा कार्रवाई की चेतावनी