Bihar: JDU विधायक दल के नेता चुने गए नीतीश कुमार, आज ही होगी NDA नेताओं की भी बैठक

By अंकित सिंह | Nov 19, 2025

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जनता दल यूनाइटेड (जदयू) विधायक दल का नेता सर्वसम्मति से चुन लिया गया है। बुधवार को पटना में पार्टी विधायकों की एक आंतरिक बैठक में यह फैसला लिया गया। यह फैसला हाल ही में संपन्न बिहार विधानसभा चुनावों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की शानदार जीत के कुछ दिनों बाद लिया गया है। वहीं, आज एनडीए के विधायकों की भी बैठक होगी जिसमें उन्हें गठबंधन का नेता चुना जाएगा। जद(यू) नेता ने बताया कि कुमार शाम को राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात करेंगे और उनसे नई सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू करने का अनुरोध करेंगे।

इसे भी पढ़ें: 20 को बिहार में नई सरकार, नीतीश ने गांधी मैदान का किया दौरा, NDA नेताओं का होगा महाजुटान

वहीं, नीतीश कुमार ने मंगलवार को बिहार में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों का जायजा लिया। पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में 20 नवंबर को यह समारोह आयोजित होना है। कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत सहित अन्य अधिकारियों के साथ स्थल निरीक्षण पर पहुंचे। नीतीश कुमार दसवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, कई केंद्रीय मंत्री, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के शामिल होने की संभावना है। अधिकारियों के अनुसार, पटना और गांधी मैदान के आसपास भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। उन्होंने बताया कि गांधी मैदान में 20 नवंबर तक आम जनता का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है।

प्रमुख खबरें

Monsoon Destinations in India: पार्टनर संग एक Perfect Weekend के लिए शानदार हैं ये 5 रोमांटिक डेस्टिनेशंस

India A टीम में मजबूरी में बड़ा बदलाव, चोटिल Yudhveer की जगह IPL स्टार Ashok Sharma शामिल

ऑपरेशन टाइगर अंतिम चरण में, Monsoon Session से पहले शिंदे को मिलेंगे 7 UBT MP!

Hyderabad में Donald Trump Avenue: US-India संबंधों में नई मिसाल, 23 जून को उद्घाटन