Bihar: लालू के 'दरवाजे खुला' वाले बयान पर नीतीश कुमार ने दिया जवाब, बोले- यह मत सोचिए कि...

By अंकित सिंह | Feb 17, 2024

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को कहा कि वह विपक्षी गठबंधन का नाम I.N.D.I.A रखने के पक्ष में नहीं थे और उनके मन में कुछ और था। नेशनल कॉन्फ्रेंस प्रमुख फारूक अब्दुल्ला और आरएलडी प्रमुख जयंत सिंह के I.N.D.I.A गठबंधन से दूर होने की खबरों के बीच, नीतीश कुमार ने कहा मैंने भरसक कोशिश की। मैं गठबंधन के लिए इस नाम के पक्ष में भी नहीं था क्योंकि मेरे मन में कुछ और था... गठबंधन काफी पहले हो चुका था... अब मैं बिहार के लोगों के लिए काम कर रहा हूं और करता रहूंगा। उन्होंने कहा कि अब कुछ नहीं चल रहा, सब खत्म हो गया है। 

हाल में ही नीतीश कुमार ने महागठबंधन को छोड़कर एनडीए में शामिल हो गए और नवी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली। महागठबंधन में नीतीश कुमार राजद, कांग्रेस के साथ सरकार चला रहे थे। तेजस्वी यादव उप मुख्यमंत्री थे। हालांकि नीतीश कुमार ने पलटी मारते हुए भाजपा का दामन थामा जिसके बाद वह राजद कार्यकर्ताओं के निशाने पर आ गए हैं। राजद कार्यकर्ता लगातार नीतीश कुमार को पलटू राम कह रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: Bharat Jodo Nyay Yatra: जीप की ड्राइविंग सीट पर तेजस्वी, बगल की सीट पर राहुल गांधी, भारत जोड़ो न्याय यात्रा में दिखा बिहार की राजनीति का नया चेहरा

इन सबके बीच यह भी दावा किया जा रहा है कि नीतीश कुमार आगे भी कभी पलटी मारते हुए लालू खेमे में जा सकते हैं। ऐसे में इसी को लेकर लालू यादव से सवाल पूछा गया। लालू यादव ने भी सधे अंदाज में जवाब दिया है। नीतीश कुमार को दोबारा मौका देने पर बिहार के पूर्व सीएम और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव कहते हैं, "...'अब आएंगे तो देखेंगे, खुला ही रहता है दरवाजा'...।"

प्रमुख खबरें

Indian Women Hockey Team ने Germany को 3-1 से हराया, 52 साल बाद विश्व कप में 5वां स्थान

AMCA Project Update: पांचवीं पीढ़ी के फाइटर जेट के लिए Deadline बढ़ी, Vendors ने प्रस्ताव के लिए मांगा समय

US-Canada Trade War: Trump ने वाहनों पर लगाया 50% Import Duty, ऑटो सेक्टर में मचा हड़कंप

Harmanpreet Kaur बोलीं, Asia Cup में भारत किसी एक टीम के बजाय अच्छे खेल पर केंद्रित