Bihar: RJD सुप्रीमो पर बरसे नीतीश के विधायक, कहा- सठिया गए हैं लालू यादव, उनके कहने से राहुल गांधी नहीं बनेंगे पीएम

By अंकित सिंह | Sep 04, 2023

जनता दल (युनाइटेड) के विधायक गोपाल मंडल ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को अगला संभावित प्रधानमंत्री बताने के लिए राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव की आलोचना की और कहा कि किडनी प्रत्यारोपण के बाद वह सठिया गए हैं। जदयू नेता ने कहा कि सिर्फ किसी के कहने से कोई प्रधानमंत्री नहीं बन सकता। आपको बता दें कि भाजपा का मुकाबला करने के लिए विपक्षी दल एक मंच पर आए हैं। हालांकि, यहां प्रधानमंत्री पद के अनेक दावेदार है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी कतार में हैं। हालांकि, राहुल यादव लगातार अप्रत्यक्ष रूप से राहुल गांधी का समर्थन करते दिखाई दे रहे है। यही कारण है कि जदयू नेता ने इस तरह का बयान दिया है।

प्रमुख खबरें

Bharti Airtel ने Postpaid Plans के दाम 50 रुपये तक बढ़ाए, 5G और कई नए फायदे जोड़े

Election Commission के खिलाफ मार्च निकाल रहे Rahul Gandhi हिरासत में लिए गए

Titan Company Shares में सितंबर तिमाही के बाद 4.4 Percent तक की भारी गिरावट

Delhi में Jantar Mantar जा रहे Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi समेत 100 हिरासत में