Bihar: BPSC मुद्दे पर राज्यपाल से मिले पप्पू यादव, 12 जनवरी को बिहार बंद ऐलान, तेजस्वी से की खास अपील

By अंकित सिंह | Jan 07, 2025

पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव ने मंगलवार सुबह बीपीएससी परीक्षा में कथित अनियमितता को लेकर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात की। उन्होंने राज्यपाल को एक ज्ञापन भी सौंपा है। मुलाकात के बाद पप्पू यादव ने कहा कि राज्यपाल ने बहुत खुले दिमाग से हमारी बातों को सुना, समझा। उन्होंने कहा कि छात्रों के साथ अन्याय नहीं होगा। मैंने पूरी जांच की मांग की है। पप्पू यादव ने आगे बताया कि उन्होंने जांच की बात स्वीकारते हुए कहा है कि उच्च स्तरीय जांच होगी। 

इसे भी पढ़ें: Bihar: जेल से बाहर आए प्रशांत किशोर, अब बिना शर्त जमानत मिली, बेल बॉन्ड भरने से किया था इनकार

‘गैर-कानूनी तरीके’’ से आमरण अनशन करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने दावा किया कि उन्हें सोमवार को एक अदालत द्वारा न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के कुछ घंटों बाद ‘‘बिना शर्त’’ जमानत पर रिहा कर दिया गया। इससे पहले उन्होंने जमानत की शर्तों को ‘‘अनुचित’’ बताते हुए जमानत लेने से इनकार कर दिया था। बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर पटना के गांधी मैदान में ‘‘गैर-कानूनी तरीके’’ से आमरण अनशन पर बैठे जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर को सोमवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया था।

प्रमुख खबरें

अधिकारियों पर CBI जांच के आदेश को Supreme Court में चुनौती देगी Punjab सरकार

British Airways के लंदन-शिकागो विमान की तकनीकी खराबी के बाद Heathrow पर आपात लैंडिंग

श्रीगंगानगर गुरुद्वारे में Rajasthan Police की कार्रवाई पर भड़के अकाल तख्त जत्थेदार, निष्पक्ष जांच की मांग

PCB से एनओसी न मिलने पर Pakistan Champions ने WCL सीजन तीन छोड़ा