Bihar : रूपौली विधानसभा सीट पर उपचुनाव में राजद उम्मीदवार को पप्पू यादव का समर्थन

By Prabhasakshi News Desk | Jul 08, 2024

पटना । निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ ​​पप्पू यादव ने रूपौली विधानसभा सीट पर उपचुनाव में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की उम्मीदवार बीमा भारती को ‘पूर्ण समर्थन’देने की सोमवार को घोषणा की। यादव ने हाल में ही संपन्न लोकसभा चुनाव में भारती को हराया था। यादव ने ‘एक्स’ पर कहा, “विचारधारा बड़ी चीज है, राजनीति में आज यह विलुप्त हो रही है। लेकिन मैं विचारधारा की राजनीति का वाहक हूं, मैं कांग्रेस विचारधारा के साथ हूं। इसलिए मेरे प्रति तमाम निजी नफरत को खारिज करते हुए रूपौली विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार को मेरा पूर्ण समर्थन है।” 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड (जदयू) को छोड़कर कुछ महीने पहले राजद में शामिल होने वाली भारती ने विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था, जिस कारण रूपौली विधानसभा सीट पर उपचुनाव जरूरी हो गया था। रूपौली विधानसभा सीट उपचुनाव में भारती का मुकाबला जदयू उम्मीदवार कलाधर प्रसाद मंडल और निर्दलीय शंकर सिंह से है। शंकर सिंह पूर्व में लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के विधायक रहे थे।

प्रमुख खबरें

First Class Cricket से संन्यास के बाद भी Yuzvendra Chahal को सीमित ओवरों में वापसी की उम्मीद

HirePro की रिपोर्ट: जॉब असेसमेंट में 45 फीसदी हुई धोखाधड़ी, AI का बढ़ता इस्तेमाल बना चुनौती

CEC के इस्तीफे पर दिल्ली में प्रदर्शन, जंतर-मंतर से 700 हिरासत में

Bihar MLC Election में Neeraj Kumar बनाम Anant Singh, सुलह कराने उतरे Lalan Singh