Narendra Modi Bihar Visit | बदलेगी बिहार की तस्वीर! PM मोदी ने दी 13000 करोड़ की विकास परियोजनाएं

By Renu Tiwari | Aug 22, 2025

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को बिहार पहुंचकर 13,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन करेंगे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। बिहार के अपने लगभग चार घंटे के प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री गयाजी, पटना और बेगूसराय जिलों का दौरा करेंगे। अधिकारियों ने बताया कि यात्रा गयाजी से शुरू होगी, जहां प्रधानमंत्री बक्सर में 6,880 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 660 मेगावाट की बिजली परियोजना समेत कई परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

इसे भी पढ़ें: एआई से मीडिया में प्रतिस्पर्द्धा बढ़ेगी लेकिन गुणवत्ता में आएगा निखार: यशवंत व्यास

वह मुजफ्फरपुर में होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र का भी उद्घाटन करेंगे। इस केंद्र में उन्नत ऑन्कोलॉजी ओपीडी, आईपीडी वार्ड, ऑपरेशन थिएटर, आधुनिक प्रयोगशाला, ब्लड बैंक और 24 बिस्तरों वाली गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि इस केंद्र से बिहार और पड़ोसी राज्यों के मरीजों को उन्नत व किफायती कैंसर देखभाल मिलेगी, जिससे इलाज के लिए दूर-दराज के महानगरों में जाने की आवश्यकता कम हो जाएगी।

प्रधानमंत्री लगभग 1,260 करोड़ रुपये की लागत वाली शहरी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का भी शिलान्यास करेंगे। अधिकारियों ने बताया कि इनमें औरंगाबाद और जहानाबाद के दाउदनगर में एसटीपी और सीवरेज नेटवर्क, लखीसराय और जमुई के बरहिया में एसटीपी और इंटरसेप्शन एवं डायवर्जन कार्य शामिल हैं। अटल कायाकल्प एवं शहरी परिवर्तन मिशन के अंतर्गत, वह औरंगाबाद, बोधगया और जहानाबाद में जलापूर्ति परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे।

प्रधानमंत्री दो ट्रेनों - गया और दिल्ली के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस और वैशाली और कोडरमा के बीच बौद्ध सर्किट ट्रेन - को भी हरी झंडी दिखाएंगे। अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत 12,000 ग्रामीण लाभार्थियों और प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के तहत 4,260 लाभार्थियों का गृह प्रवेश भी होगा, जिसमें प्रधानमंत्री प्रतीकात्मक रूप से कुछ लाभार्थियों को चाबियां सौंपेंगे।

शुक्रवार को प्रधानमंत्री के बिहार दौरे पर टिप्पणी करते हुए, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रमुख लालू प्रसाद ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, “प्रधानमंत्री मोदीआज नीतीश कुमार और उनकी पार्टी के राजनीतिक सफर का पिंडदान करने गयाजी आ रहे हैं।” बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, “आज गयाजी में झूठ और जुमलेबाजी की दुकान खुलेगी! प्रधानमंत्री को बताना चाहिए कि उन्होंने पिछले 11 वर्षों में बिहार के लिए क्या किया और राजग सरकार ने पिछले 20 वर्षों में राज्य के लिए क्या किया।

प्रमुख खबरें

IPO Market में जबरदस्त हलचल: अगले हफ्ते 5 कंपनियां जुटाएंगी ₹7,443 करोड़, Investors के लिए बड़ा मौका

Maruti Suzuki का ₹35,000 करोड़ का Investment Plan: 5 साल में 63 लाख कारों की बिक्री का है महा-लक्ष्य

Galle Test से पहले Team India में बड़ा फेरबदल, Sai Sudharsan की जगह Sarfaraz Khan को मिली जिम्मेदारी

Shubman Gill फिट, Yashasvi Jaiswal का जलवा, Sri Lanka के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया का दमदार प्रदर्शन