Bihar: PM Modi ने जारी की किसान सम्मान की 19वीं किस्त, बोले- किसान कल्याण हमारी प्राथमिकता

By अंकित सिंह | Feb 24, 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को बिहार के भागलपुर जिले से पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त जारी की और विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री ने भागलपुर से पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त के तहत 9.8 करोड़ किसानों के बैंक खातों में 22,000 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए। अपने संबोधन के शुरूआत में मोदी ने कहा कि महाकुंभ के समय में मंदराचल की इस धरती पर आना बड़ा सौभाग्य है। इस धरती में आस्था भी है, विरासत भी है और विकसित भारत का सामर्थ्य भी है। ये शहीद तिलका मांझी की धरती है और सिल्क सिटी भी है।

मोदी ने कहा कि किसान को खेती के लिए अच्छे बीज चाहिए, पर्याप्त और सस्ती खाद चाहिए, सिंचाई की सुविधा चाहिए, पशुओं का बीमारी से बचाव चाहिए और आपदा के समय नुकसान से सुरक्षा चाहिए। पहले इन सभी पहलुओं को लेकर किसान संकट से घिरा रहता था। जो लोग पशुओं का चारा खा सकते हैं, वो इन स्थितियों को कभी नहीं बदल सकते हैं। NDA सरकार ने इन स्थितियों को बदला है। उन्होंने कहा कि पहले जब बाढ़ आती थी, सूखा पड़ता था, ओले पड़ते थे... तब ये लोग (पहले की सरकारें) किसानों को उनकी हाल पर छोड़ देते थे। 2014 में जब आपने NDA को आशीर्वाद दिया तो मैंने कहा, ऐसा नहीं चलेगा। NDA सरकार ने 'पीएम फसल बीमा योजना' बनाई, इस योजना के तहत पौने दो लाख करोड़ रुपये का क्लेम किसानों को आपदा के समय मिल चुका है।

इसे भी पढ़ें: सम्राट चौधरी का दावा, रेखा गुप्ता की सरकार में बिहार के लोगों को मिलेगा सम्मान, निर्मल होगी यमुना

प्रधानमंत्री ने कहा कि बीते वर्षों में सरकार के प्रयासों से भारत का कृषि निर्यात बहुत अधिक बढ़ा है। इससे किसानों को उनकी उपज की ज्यादा कीमत मिलने लगी है। कई कृषि उत्पाद ऐसे हैं, जिनका पहली बार निर्यात शुरू हुआ है। अब बारी बिहार के मखाने की है। ये सुपर फूड है, जिसे अब दुनिया के बाजारों तक पहुंचाना है। इसलिए इस वर्ष के बजट में मखाना किसानों के लिए मखाना बोर्ड बनाने का ऐलान किया गया है। उन्होंने कहा कि मखाना बोर्ड का जल्द ही गठन किया जाएगा, इससे बिहार के किसानों को लाभ मिलेगा। 

प्रमुख खबरें

Dabur India का Net Profit सितंबर तिमाही में 12 फीसदी बढ़कर 498.57 करोड़ हुआ

ISRO ने 5 नवंबर को रचा था इतिहास, अंतरिक्ष में भेजा था पहला Mars Orbiter

Dubai से Ravi Uppal का प्रत्यर्पण तेज, Mahadev Betting App के हवाला नेटवर्क पर कसेगा शिकंजा

Supreme Court ने दो बच्चों के नियम पर पुनर्विचार के लिए मामला बड़ी पीठ को भेजा