बिहार पुलिस ने 2024 के नीट पेपर लीक मामले के ‘मास्टरमाइंड’ को पटना से गिरफ्तार किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 25, 2025

बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने नीट (यूजी)-2024 पेपर लीक मामले के कथित ‘मास्टरमाइंड’ संजीव कुमार सिंह को राज्य की राजधानी से गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

खान ने बताया, ‘‘विशेष सूचना पर कार्रवाई करते हुए अधिकारियों ने छापेमारी की और उसे गिरफ्तार कर लिया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मार्च 2024 में आयोजित बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) शिक्षक भर्ती परीक्षा (टीआरई-3) के पेपर लीक मामले में भी संलिप्तता को लेकर उसकी तलाश थी। मुखिया से ईओयू और सीबीआई के अधिकारी संयुक्त रूप से पूछताछ कर रहे हैं।’’

नीट पेपर लीक मामले की जांच सीबीआई कर रही है। अधिकारियों ने बताया कि मुखिया के गिरोह का बिहार, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में व्यापक नेटवर्क है। यह गिरोह हरियाणा पशु चिकित्सक भर्ती परीक्षा, हरियाणा अंग्रेजी शिक्षक भर्ती परीक्षा और उत्तर प्रदेश में आयोजित कई भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक में भी कथित तौर पर शामिल था।

प्रमुख खबरें

Christmas 2026 पर रिलीज़ होगी Shah Rukh Khan की मेगा-एक्शन फिल्म King, मेकर्स ने टीज़र के साथ मचाया गदर

General Naravane के खुलासे से झूठ का पर्दाफाश? BJP ने Rahul Gandhi से पूछे तीखे सवाल

बैंकिंग सुरक्षा पर Claude Mythos का साया! वित्त मंत्री Nirmala Sitharaman ने बुलाई हाई-लेवल मीटिंग, साइबर युद्ध की तैयारी!

बुझने से पहले फड़फड़ा रहा है TMC का दीया, दमदम में दिखा PM मोदी का दमखम