सरकार बदली, चेहरे बदले और मंत्रिमंडल में आए नए शाहनवाज, तसलीमुद्दीन के बेटे को मिला आपदा प्रबंधन विभाग

By अनुराग गुप्ता | Aug 16, 2022

पटना। बिहार की महागठबंधन सरकार का मंगलवार को मंत्रिमंडल विस्तार हुआ। इसके साथ ही मंत्रियों को विभाग भी सौंपे गए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने पास सामान्य प्रशासन, गृह, मंत्रिमंडल सचिवालय, निगरानी एवं निर्वाचन विभाग रखा। जबकि उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को स्वास्थ्य, सड़क निर्माण, नगर विकास एवं आवास तथा ग्रामीण कार्य विभाग की जिम्मेदारी सौंपी। इसके अलावा एक नाम ऐसा भी है जो सबसे ज्यादा चर्चा में रहा और वो नाम है शाहनवाज का...

मंत्रिमंडल विस्तार में दिखा राजद का दबदबा

मंत्रिमंडल विस्तार में राजद नेताओं का दबदबा दिखाई दिया। सबसे ज्यादा राजद के 16 विधायकों ने मंत्रिपद की शपथ ली। जबकि जदयू के 11, कांग्रेस के 2 तथा एक निर्दलीय सहित कुल 31 विधायकों ने पद एवं गोपनियता की शपथ ली। एनडीए नीत नीतीश सरकार में भाजपा के शाहनवाज हुसैन मंत्री थे और वो केंद्र में भी मंत्री रह चुके हैं। इसके अलावा सबसे दिलचस्प बात तो यह है कि शाहनवाज हुसैन ने बिहार की मौजूदा सरकार में मंत्री शाहनवाज आलम के पिता तसलीमुद्दीन को एक दफा लोकसभा चुनाव हराया है। हालांकि एक दफा उन्हें हार का भी सामना करना पड़ा था।

इसे भी पढ़ें: बिहार में विभागों का हुआ बंटवारा, नीतीश ने अपने पास रखा गृह, तेजस्वी को स्वास्थ्य तो तेज प्रताप को इस मंत्रालय की मिली जिम्मेदारी 

शाहनवाज आलम के पिता तसलीमुद्दीन केंद्र में मंत्री भी रह चुके हैं और राजनीति में काफी ज्यादा सक्रिय रहे हैं। तसलीमुद्दीन ने शाहनवाज हुसैन को लोकसभा चुनाव में किशनगंज सीट से पटकनी भी दी है। हालांकि एक बार उन्हें शाहनवाद हुसैन से हार का स्वाद चखने का मौका मिला है।

प्रमुख खबरें

World Cup के बीच Barcelona में बड़ी हलचल, Lamine Yamal के बयान से Transfer Market में मची खलबली

अमेरिकी बेस पर Iran का बड़ा Missile Attack, Jordan ने हवा में ही किया नाकाम, तनाव चरम पर

Sanju Samson को बाहर करने पर R Ashwin का BCCI पर बड़ा हमला, बोले- यह सरासर नाइंसाफी है

Argentina की जीत पर Egypt का हंगामा, रेफरी विवाद पर FIFA का कड़ा जवाब- हमारे फैसलों पर सवाल न उठाएं।