Er Kumar Shailendra ने अफसरों को दिए निर्देश, तय समय और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरी हों Road Projects

By प्रेस विज्ञप्ति | Sep 12, 2026

पटना । माननीय पथ निर्माण विभाग के मंत्री ई. कुमार शैलेन्द्र की अध्यक्षता में आज बिहार स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (BSRDCL) की परियोजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की गई। समीक्षा बैठक के दौरान राज्य में चल रही विभिन्न महत्वाकांक्षी सड़क परियोजना, फ्लाईओवर, आरओबी (ROB) और ब्रिज परियोजनाओं की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति का विस्तृत समीक्षा की गई। मंत्री महोदय ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि राज्य की बुनियादी ढांचा (इन्फ्रास्ट्रक्चर) परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए ताकि राज्य की जनता को निर्बाध यातायात और सुगम कनेक्टिविटी का लाभ शीघ्र मिल सके।


>मीठापुर-सिपारा एवं माहुली-पुनपुन (फेज-2):- 4.3 किमी लंबे इस प्रोजेक्ट में 2.1 किमी एलिवेटेड रोड का उद्घाटन माननीय मुख्यमंत्री द्वारा 28.08.2026 को किया जा चुका है। सिपारा आरओबी के शेष कार्य में रेलवे से ट्रैफिक/पावर ब्लॉक प्राप्त कर शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया गया।

>बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा ब्रिज : परियोजना की कुल भौतिक प्रगति लगभग 70% है। ताजपुर-चकलालशाही सेक्शन पूरा हो चुका है। चकलालशाही-डुमरी सेक्शन एवं बहादुरपुर से करजान सेक्शन दिसंबर, 2026 तक पूर्ण करने का लक्ष्य है। माननीय मंत्री ने शेष सेक्शनों के कार्य में गति लाने का सख्त निर्देश दिया।

>दीघा से कोइलवर विस्तार (35.65 किमी - HAM मोड):- इस हाइब्रिड एन्यूटी मोड परियोजना के तहत विभिन्न विभागों से आवश्यक अनापत्तियों (NOC) एवं भू-अर्जन प्रक्रिया को तेजी से निपटाने का निर्देश दिया गया।

>मुंगेर (सफीयाबाद)-सुलतानगंज (42 किमी) एवं सुलतानगंज-भागलपुर-सबौर (40.8 किमी) गंगा पथ:-इन परियोजनाओं की प्रशासनिक स्वीकृति, संवेदक करार और भूमि अधिग्रहण की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की गई।


एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB) वित्तपोषित परियोजनाएं (BSHP-III एवं IV):-

BSHP-III (Phase-2):- इसके तहत 6 राज्य उच्च पथों (SH-95, 98, 99, 101, 103 एवं 105) के सुदृढ़ीकरण और चौड़ीकरण का कार्य प्रगति पर है। माननीय मंत्री ई कुमार शैलेन्द्र ने लंबित भू-अर्जन एवं वन विभाग की अनापत्ति से जुड़े मामलों को त्वरित निष्पादित करने का निर्देश दिया। SH105 बेतिया नरकटियागंज को नवंबर तक कंप्लीट करने के निर्देश दिए गए हैं, जिसमें की ड्रेन वर्क  भी शामिल है।

BSHP-IV (Phase-1):- इसके तहत 4 सड़कें और 1 उच्चस्तरीय पुल (225.47 किमी) शामिल हैं। BSHP-IV (Phase-2) के तहत 266.17 किमी लंबी 5 प्रस्तावित सड़क परियोजनाओं की प्रशासनिक स्वीकृति के उपरांत प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।

इसे भी पढ़ें: Bihar Flood: 15 जिलों में विकराल हुई बाढ़, 48 लाख लोग प्रभावित
अन्य आधारभूत संरचना परियोजनाएं:-

>दरभंगा एलिवेटेड कॉरिडोर (13.17 किमी):- दरभंगा स्टेशन से आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे तक बन रहे इस एलिवेटेड कॉरिडोर की समीक्षा की गई।

>गया में फ्लाईओवर:- घुघरीटांड़ 4-लेन फ्लाईओवर और जगजीवन कॉलेज से मानपुर ब्लॉक ऑफिस/फल्गु ब्रिज तक 2-लेन एलिवेटेड फ्लाईओवर का निर्माण कार्य तेजी से प्रगति पर है।

>पटना शहर की कनेक्टिविटी:- पटेल गोलंबर से अटल पथ (सर्पेंटाइन नाला), भद्र घाट से दीदारगंज (4-लेन), मंदिरी नाला से जे.पी. गंगा पथ कनेक्टिविटी और पाटलि पथ से नेहरू पथ कनेक्टिविटी जैसे महत्वपूर्ण कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए गए।

समीक्षा के क्रम में माननीय मंत्री ने निर्देश दिया कि भू-अर्जन, वन एवं पर्यावरण स्वीकृति तथा रेलवे/बिजली बोर्ड से जुड़ी बाधाओं को दूर करने के लिए संबंधित जिला प्रशासन एवं अंतर-विभागीय अधिकारियों के साथ निरंतर समन्वय स्थापित किया जाए। अभियन्ताओं को उच्च गुणवत्ता मानक को ध्यान में रखते हुए निर्धारित टाइमलाइन में परियोजनाओं को पूर्ण करने का निदेश दिया गया। माननीय मंत्री ई. कुमार शैलेंद्र ने कहा कि राज्य में सड़कों और पुलों का जाल बिछाकर दूर-दराज के क्षेत्रों को राजधानी से जोड़ना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उक्त बैठक में विभाग के अभियंता प्रमुख, BSRDCL के मुख्य महाप्रबंधक सहित वरीय पदाधिकारियों, अभियंतागण एवं परियोजनाओं के संवेदक उपस्थित रहें।

प्रमुख खबरें

लद्दाख में MHA संग वार्ता पर थुपस्तान छेवांग बोले, सकारात्मक नतीजे निकले और नेता आंदोलन से बचें

RBI ने Tata Sons का NBFC लाइसेंस लौटाने का आवेदन खारिज किया, शेयर बाजार में लिस्टिंग की राह खुली

भारत मंडपम में ब्रिक्स की सुरमयी शाम, पीएम मोदी के गाला डिनर में कूटनीति के साथ संस्कृति का संगम

13 September History: दिल्ली में सिलसिलेवार धमाकों से लेकर इतिहास की प्रमुख घटनाएं