Bihar Seat Sharing पर बड़ी खबर, NDA के सीट बंटावरे की तस्वीर हुई साफ! जेडीयू को 16 और चिराग को 4 सीटें मिल सकती हैं

By अभिनय आकाश | Mar 13, 2024

बिहार में सीट बंटवारे को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। बीजेपी के बिहार प्रभारी विनोद तावड़े का बयान आया है कि अगले 24 घंटे में सीटों का बंटवारा हो जाएगा और तस्वीर जल्द ही साफ हो जाएगी। माना ये जा रहा था कि एलजेपी के दोनों धड़ों की वजह से ये सीट बंटवारा अटका हुआ था और एनडीए की तरफ से बिहार की सीटों को लेकर ऐलान नहीं किया जा रहा था। कहा जा रहा था कि हाजीपुर सीट को लेकर चिराग पासवान और उनके चाचा पशुपति पारस के बीच खींचतान चल रही थी। दोनों ही इस सीट पर अपनी दावेदारी जता रहे थे। पशुपति पारस हाजीपुर सीट से ही लोकसभा सांसद हैं। 

इसे भी पढ़ें: Bihar: NDA में क्यों फंस रहा सीटों का बंटवारा, क्या चिराग और कुशवाहा बढ़ा रहे BJP की टेंशन?

एलजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। एलजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने ट्वीट किया करते हुए कहा कि एनडीए के सदस्य के रूप में आज बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ बैठक में हमने आगामी लोकसभा चुनावों के लिए बिहार में सीट बंटवारे को अंतिम रूप दे दिया है। इसकी घोषणा उचित समय पर की जाएगी।  इसके बाद मीडिया से बात करते हुए चिराग ने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि मैं पीएम नरेंद्र मोदी का आभार प्रकट करता हूं। एनडीए के साथ जो हमारा पुराना गठबंधन रहा है उसे आज पुनः एक नई मजबूती देने का कार्य हुआ...लोकसभा चुनाव को लेकर आज जब सीटों का बंटवारा हो चुका है, गठबंधन का स्वरूप पूरी तरह से तैयार हो चुका है, तो इस मौके पर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह का धन्यावाद करता हूं।

प्रमुख खबरें

Gorakhpur से CM Yogi का बड़ा ऐलान, UP में 35 करोड़ पौधों का Mega Plantation Drive शुरू

World Cup: एक्स्ट्रा टाइम में Alvarez और Martinez का कमाल, स्विट्जरलैंड को हराकर Argentina सेमीफाइनल में

World Cup: Embolo के Red Card पर भड़के Swiss कोच, बोले- इस नियम ने हमारा खेल बर्बाद कर दिया

Twisha Sharma Death Case: AIIMS ने फॉरेंसिक रिपोर्ट CBI को सौंपी, जिम्नास्टिक बेल्ट बनी अहम सबूत