राइट टर्न लेगा बिहार, इस बार तेजस्वी सरकार, लालू यादव का नीतीश सरकार पर पोस्टर वार

By अंकित सिंह | Jan 10, 2025

बिहार में इस साल विधानसभा के चुनाव होने है। ऐसे में बिहार की सियासत तेज है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर भी अटकलों का दौर जारी है। इन सबके बीच राजद सुप्रीमों लालू यादव ने नीतीश कुमार पर पोस्टर वार किया है। एक पोस्ट साझा करते हुए लालू ने एक्स पर लिखा कि सही का चुनाव करें, अबकी बार बदलाव करें! उन्होंने आगे लिखा कि एक पथ पर भ्रष्टाचार का गिरने वाला पुल है। बेरोज़गारी है, गरीबी है, पलायन है, अपराध है। कराह रहा अपना बिहार है।

यादव के निमंत्रण पर बोलते हुए, जद (यू) प्रमुख ने कहा, "हम दो बार गलती से पटरी से उतर गए थे। अब, हम हमेशा (एनडीए में) साथ रहेंगे और विकास कार्यों पर ध्यान केंद्रित करेंगे।" लोकसभा में जेडीयू के 12 सांसद हैं, जो एनडीए सरकार के लिए महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि संसद के निचले सदन में बीजेपी के पास अपने दम पर बहुमत नहीं है। कुमार की यह प्रतिक्रिया लालू प्रसाद यादव के एक साक्षात्कार में दिए गए उस बयान के बाद आई है जिसमें उन्होंने कहा था कि जेडीयू प्रमुख के लिए इंडिया ब्लॉक के दरवाजे खुले हैं।

इसे भी पढ़ें: NDA से नहीं टूटेगी एक भी पार्टी, बिहार चुनाव में जीतेंगे 225 सीटें, अटकलों के बीच चिराग पासवान का दावा

राजद प्रमुख ने ये कहकर सियासी हलचल बढ़ा दिया था कि नीतीश कुमार के लिए हमारे दरवाजे खुले हैं। उन्हें अपने दरवाजे भी खोल लेने चाहिए। इससे दोनों तरफ के लोगों की आवाजाही आसान हो जाएगी।" नीतीश कुमार ने 2005 से पहले राज्य में लालू प्रसाद के नेतृत्व वाली सरकार की भी आलोचना की और कहा कि 2005 में शुरू हुए उनके कार्यकाल से पहले, बिहार की स्थिति बहुत खराब थी।

प्रमुख खबरें

Nayara Energy ने बढ़ाए Petrol-Diesel के दाम, टंकी फुल कराने की मची होड़

जब बुलावा आएगा, Rahul Gandhi भी आएंगे, Ayodhya में दर्शन के बाद बोले दिग्विजय सिंह

हम Kerala की A-Team हैं, Shashi Tharoor का बड़ा दावा- Congress जीतेगी 100 सीटें

CAG Report से Kejriwal के शीश महल का सच आया सामने, BJP बोली- Delhi की जनता का पैसा लुटाया, जारी किया Video