Bihar: पीएम मोदी के 'जंगल राज' वाले बयान पर तेजस्वी का पलटवार, पूछा- प्रधानमंत्री ने 10 साल में बिहार के लिए क्या किया?

By अंकित सिंह | Apr 16, 2024

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर उनकी 'जंगल राज टिप्पणी' के लिए पलटवार किया और सवाल उठाया कि पीएम ने बिहार के लिए क्या किया। तेजस्वी यादव ने कहा कि हमने आईटी नीति, पर्यटन नीति, खेल नीति बनाई। बिहार में पहली बार 50 हजार करोड़ रुपये के निवेश का एमओयू साइन हुआ। उन्होंने कहा कि अगर वे (भाजपा) इसे 'जंगल राज' कहते हैं तो मैं इस पर क्या कह सकता हूं? 

 

इसे भी पढ़ें: Chai Par Sameeksha: चुनावी चर्चा में आए मटन-मछली और मुगल... चुनाव में कहां पिछड़ रही कांग्रेस


तेजस्वी ने सवाल करते हुए कहा कि हमें गाली देने के बजाय प्रधानमंत्री ने पिछले 10 वर्षों में बिहार के लिए क्या किया? प्रधानमंत्री ने सिर्फ 4 चीजें बताई हैं- बेरोजगारी, महंगाई, गरीबी और जुमलेबाजी। इससे पहले दिन में, राजद पर तीखा हमला बोलते हुए, पीएम ने बिहार के गया में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि पार्टी "भ्रष्टाचार और गुंडा राज" का प्रतीक है। पीएम मोदी ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (HAM) के संस्थापक जीतन राम मांझी के लिए प्रचार किया, जो गया से एनडीए उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं।

 

इसे भी पढ़ें: घोषणा पत्र में महंगाई, बेरोजगारी और गरीबी को हटाने का ज़िक्र नहीं.... BJP Manifesto पर Tejashwi Yadav ने दी प्रतिक्रिया


मोदी ने अपने आरोप में कहा कि बिहार में जंगलराज का सबसे बड़ा चेहरा राजद है। बिहार में भ्रष्टाचार का दूसरा नाम राजद है। बिहार की बर्बादी की सबसे बड़ी गुनाहगार राजद है। उन्होंने कहा कि राजद ने बिहार को केवल दो ही चीजें दी हैं- जंगलराज, और भ्रष्टाचार! इन्हीं का दौर था, जब बिहार में अपहरण और फिरौती एक उद्योग बन गया था। हमारी बहन-बेटियां घर से बाहर नहीं निकल पाती थी, हमारे गया जैसे इलाके नक्सली हिंसा की आग में जलते रहते थे। राजद ने बिहार के कितने ही परिवारों को बिहार छोड़कर जाने पर मजबूर कर दिया था।

प्रमुख खबरें

NABARD Recruitment 2025: लाखों रुपये की सैलरी वाली नौकरी! बिना परीक्षा के होगा चयन, जल्द करें आवेदन

Hijab controversy: मायावती ने तोड़ी चुप्पी, घटना को बताया दुर्भाग्यपूर्ण, नीतीश कुमार को दी यह सलाह

भूलकर भी रात को इन लक्षणों को नजरअंदाज ना करें, कहीं आप डायबिटीज के शिकार तो नहीं!

80 साल पहले स्थापित वैश्विक व्यवस्था स्पष्ट रूप से बिखर रही, सिम्बायोसिस इंटरनेशनल के दीक्षांत समारोह में बोले जयशंकर