Bihar: तेजस्वी का तंज, बोले- नौजवानों का शादी ही नहीं होने दे रहे PM Modi, नौकरी मिलता तभी ना मंगलसूत्र पहनाता

By अंकित सिंह | May 15, 2024

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने एक बार फिर से भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पीएम की गलत नीतियों के कारण 25 करोड़ युवा अधिक उम्र के हो गए और बेरोजगार हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने स्वयं यह नीति बनाई है कि 75 वर्ष की आयु होने पर मार्गदर्शक मंडली में जायेंगे, मुझे आशा है कि वह इसका पालन करेंगे। अगर अग्निवीर 22 साल की उम्र में रिटायर हो रहे हैं तो मुझे उम्मीद है कि पीएम अपनी नीति पर चलेंगे। 

इसे भी पढ़ें: Nityanand Rai ने बिहार की 40 सीटों पर जीत का किया दावा, बोले- पीएम मोदी के साथ हैं जनता

जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने मंगलवार को दावा किया कि उन्हें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ लड़ाई में ‘‘चाचा’’ और उसकेसहयोगी जनता दल (यूनाइटेड) के अध्यक्ष नीतीश कुमार से ‘‘पूर्ण समर्थन’’ मिल रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि तेजस्वी ने बिहार के मधुबनी जिले में एक रैली के दौरान राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सहयोगियों के बीच दरार पैदा करने के स्पष्ट प्रयास के तौर पर यह टिप्पणी की। राजद नेता जिन्होंने कुमार के इंडिया गठबंधन से अचानक बाहर निकलने के परिणामस्वरूप बिहार के उपमुख्यमंत्री के रूप में अपना पद खो दिया था। तेजस्वी ने कहा, ‘‘चाचा को भाजपा ने अपहरण कर लिया होगा। लेकिन उन्होंने मुझे उन लोगों को सत्ता से बाहर करने को लेकर मार्गदर्शन किया था।’’ 

प्रमुख खबरें

UP International Trade Show: महिला Self Help Groups ने कंपनियों के साथ किए 30 MoU

LPU के छात्रों की सुरक्षा पर John Brittas ने CM Bhagwant Mann को लिखा पत्र

Delhi Weather: राजधानी में बढ़ेगा पारा, IMD ने दी सुहावने मौसम के खत्म होने की जानकारी

चेन्नई में SIT ने ग्रेनाइट कारोबारी R Veeramani पर दर्ज किया नया POCSO केस