पटना आतंकी मॉड्यूल मामले का खुलासा, अब तक 5 की हुई गिरफ्तारी, PFI पोस्टर समेत अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद

By अनुराग गुप्ता | Jul 14, 2022

पटना। बिहार की राजधानी पटना में भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल 5 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। पटना पुलिस ने बताया कि गुरुवार को 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया। जिनके घर से पीएफआई और एसडीपीआई के पोस्टर समेत कई अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। इसी बीच सूत्रों ने जानकारी दी कि 3 लोगों की और गिरफ्तारी हुई है। जिनको मिलाकर अब तक कुल 5 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

एएसपी मनीष कुमार ने बताया कि 6-7 जुलाई को स्थानीय लोगों को मार्शल आर्ट के नाम पर तलवार और चाकुओं का इस्तेमाल करना सिखाया गया। उन्होंने दूसरों को धार्मिक हिंसा के लिए उकसाया गया। हमारे पास सीसीटीवी फुटेज के साथ-साथ गवाहों के खाते भी हैं। अतहर परवेज ने भी लाखों में चंदा जुटाया, इसमें ईडी लगा रहा है।

इसे भी पढ़ें: जदयू सांसद वशिष्ठ नारायण सिंह की बिगड़ी तबीयत, नीतीश कुमार ने की मुलाकात, एयर एम्बुलेंस से लाया गया दिल्ली ! 

उन्होंने बताया कि इंडिया विजन 2047 शीर्षक से साझा किए गए 8-पृष्ठ लंबे दस्तावेज़ का एक अंश कहता है कि पीएफआई को विश्वास है कि अगर कुल मुस्लिम आबादी का 10 फीसदी इसके पीछे रैली करता है तो भी पीएफआई कायर बहुसंख्यक समुदाय को वश में कर लेगा और गौरव वापस लाएगा।

सूत्रों ने बताया कि इस मामले 3 और लोगों की गिरफ्तारी हुई है। जिनके नाम दानिश, अरमान मलिक, शब्बीर आलम है। इन तीनों की गिरफ्तारी शुक्रवार को हुई। जबकि पुलिस ने 2 लोगों को गुरुवार को गिरफ्तार किया था।

प्रमुख खबरें

Iran को PM Netanyahu की खुली चेतावनी, कहा- युद्ध अभी खत्म नहीं हुआ है

Shreya Kalra का खुलासा, जब Shivangi के साथ रिश्ते में थे तब मुझे फ्लर्टिंग मैसेज करते थे Kushal Tandon

MPPSC ADPO Recruitment: आवेदन का आखिरी मौका, 24 July की Last Date से पहले करें अप्लाई

स्पेसएक्स की तर्ज पर चीन ने पहली बार नियंत्रित और सुरक्षित तरीके से उतारा अपना पुन: प्रयोज्य रॉकेट बूस्टर