बिहार: सीवान में पत्रकार राजदेव रंजन की हत्या के मामले में तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 11, 2025

बिहार के सीवान में 2016 में पत्रकार राजदेव रंजन की हत्या के मामले में यहां की एक सीबीआई अदालत ने बुधवार को तीन दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

बिहार सरकार ने मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी थी। शहाबुद्दीन की 2021 में कोविड से मृत्यु हो गई और उसके खिलाफ मामला समाप्त कर दिया गया। सीबीआई प्रवक्ता के अनुसार जांच एजेंसी ने बिहार सरकार के अनुरोध और भारत सरकार की अधिसूचना पर 15 सितंबर, 2016 को मामला दर्ज किया और अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ सीवान थाने में पहले से दर्ज मामले की जांच का जिम्मा संभाल लिया।

सीबीआई ने 21 दिसंबर, 2016 को एक नाबालिग के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया। एजेंसी ने शहाबुद्दीन, उसके कथित गुर्गे मोहम्मद अजहरुद्दीन बेग उर्फ ​​लड्डन मियां, विजय कुमार गुप्ता, रोहित सोनी, राजेश कुमार, रिशु जायसवाल, सोनू कुमार गुप्ता और नाबालिग के खिलाफ आपराधिक साजिश व हत्या समेत विभिन्न आरोपों में भारतीय दंड संहिता के तहत आरोपपत्र दाखिल किया।

सीबीआई प्रवक्ता ने बताया कि अपराध के समय नाबालिग रहे आरोपी के खिलाफ किशोर न्यायालय में मुकदमा जारी है। बचाव पक्ष के वकील शरद सिन्हा ने पिछले हफ्ते दोषसिद्धि के बाद संवाददाताओं को बताया था कि लड्डन मियां और दो अन्य आरोपियों को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया गया।

सीबीआई प्रवक्ता ने बताया कि अदालत ने मुजफ्फरपुर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को कानून के अनुसार मृतक के परिवार को मुआवजा देने का निर्देश दिया है।

प्रमुख खबरें

Maharashtra: नागपुर के वॉटर प्यूरीफिकेशन प्लांट में क्लोरीन गैस लीक से हड़कंप, करीब 40 लोग अस्पताल में भर्ती

Gaza में सुरक्षाबल तैनाती पर Uganda और Burundi के सैन्य अफसरों ने Israel दौरा किया

Women Health: PMOS के लक्षणों को बढ़ा रही है आपकी खराब Diet, आज ही बदलें अपनी Lifestyle

Operation Sindoor एक बार फिर हुआ कामयाब, सरहद बंद हुई तो पाकिस्तानी दुल्हनों ने आसमान के रास्ते भारत आकर शादी रचाई